1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रॉबिन उथप्पा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाए 6 छक्के, 248 की स्ट्राइक रेट से बनाए 71 रन

रॉबिन उथप्पा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाए 6 छक्के, 248 की स्ट्राइक रेट से बनाए 71 रन

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 10, 2026 10:54 pm IST,  Updated : Oct 10, 2026 10:54 pm IST

वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स के 11वें मैच में साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया चैंपियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 196 रन बनाए। इस मैच में रॉबिन उथप्पा ने 71 रन बनाए।

Robin Uthappa- India TV Hindi
रॉबिन उथप्पा Image Source : AFP

वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स का 11वां मैच इंडिया चैंपियंस और साउथ अफ्रीका चैंपियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका चैंपियंस के कप्तान एबी डिविलियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंडिया चैंपियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। टीम को इस बड़े स्कोर तक पहुंचाने में रॉबिन उथप्पा और स्टुअर्ट बिन्नी ने अहम भूमिका निभाई।

उथप्पा और रायुडू ने टीम इंडिया को दिलाई शानदार शुरुआत

भारतीय पारी की शुरुआत अनुभवी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायुडू ने की। उथप्पा ने मैदान पर उतरते ही तहलका मचा दिया। उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए सिर्फ 31 गेंदों पर तूफानी अंदाज में 77 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 6 चौके और 6 छक्के शामिल लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट लगभग 248.39 का रहा। उथप्पा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत ही भारतीय टीम पावरप्ले और शुरुआती ओवरों में ही बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर हो गई थी।

स्टुअर्ट बिन्नी ने भी बनाए 50 रन

हालांकि, बीच के ओवरों में कुछ विकेट जल्दी गिरने के बाद पारी को संभालने की जिम्मेदारी ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने उठाई। बिन्नी ने बेहद सूझबूझ और जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों तरफ शानदार शॉट्स खेले। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान सिर्फ 30 गेंदों का सामना किया और 50 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस पारी में 2 चौके और 5 छक्के शामिल रहे और उनका स्ट्राइक रेट 166.67 का रहा। बिन्नी ने अपनी इस शानदार पारी के दम पर टीम के स्कोर को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

युसूफ पठान ने भी खेली 24 रनों की पारी

उनके अलावा यूसुफ पठान ने भी 23 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया, जिसमें 2 छक्के शामिल थे। अंबाती रायुडू ने 100 की स्ट्राइक रेट से 19 रनों की पारी खेली। इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली थी, वह इस मैच में गोल्डन डक पर आउट हो गए। साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में इमरान ताहिर और शॉन वॉन बर्ग ने 2-2 विकेट झटके। लेकिन भारतीय बल्लेबाजों, खासकर उथप्पा और बिन्नी के आक्रामक खेल के आगे साउथ अफ्रीकी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी में वीरेंद्र सहवाग को दिखती है अपनी झलक, बोले- पहली ही गेंद से बड़े शॉट खेलने का दम रखते हैं

रणजी ट्रॉफी में एक साथ शुरू होंगे 19 मुकाबले, जडेजा, राहुल, सिराज एक्शन में, जानिए कहां देख सकेंगे लाइव

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।