1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 'मुझे थप्पड़ मारा', नीति टेलर का कास्टिंग काउच पर छलका दर्द, बेवफाई और घरेलू हिंसा पर की बात

'मुझे थप्पड़ मारा', नीति टेलर का कास्टिंग काउच पर छलका दर्द, बेवफाई और घरेलू हिंसा पर की बात

नीति टेलर ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की और बताया कि उनके लिए अपने अतीत का सामना करना कितना मुश्किल रहा है। उन्होंने कई दूसरी बातों के साथ-साथ बच्चे के लिए परिवार के दबाव के बारे में भी बताया।

Written By: Himanshi Tiwari
Published : Oct 10, 2026 08:35 pm IST,  Updated : Oct 10, 2026 08:35 pm IST
'कैसी ये यारियां' में अपने रोल के लिए मशहूर एक्ट्रेस नीति टेलर ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कास्टिंग काउच का सामना करने, शारीरिक और भावनात्मक रूप से नुकसान पहुंचाने वाले रिश्तों को छोड़ने, फैमिली प्लानिंग को लेकर समाज की उम्मीदों और अन्य विषयों पर चर्चा की। नीति टेलर ने कास्टिंग काउच और घरेलू हिंसा पर भी खुलकर बात की।
1/7 Image Source : Instagram/@nititaylor
'कैसी ये यारियां' में अपने रोल के लिए मशहूर एक्ट्रेस नीति टेलर ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कास्टिंग काउच का सामना करने, शारीरिक और भावनात्मक रूप से नुकसान पहुंचाने वाले रिश्तों को छोड़ने, फैमिली प्लानिंग को लेकर समाज की उम्मीदों और अन्य विषयों पर चर्चा की। नीति टेलर ने कास्टिंग काउच और घरेलू हिंसा पर भी खुलकर बात की।
नीति ने बताया कि उन्होंने साउथ के एक डायरेक्टर के साथ एक फिल्म पर काम किया था, जिन्होंने उन्हें एक और प्रोजेक्ट का ऑफर दिया। 'हॉटरफ्लाई' के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि डायरेक्टर ने उनके साथ सोने के लिए दबाव डाला। इस बात से हैरान होकर नीति ने तुरंत कॉल काट दिया। उस व्यक्ति को ब्लॉक कर दिया और अपनी पर्सनल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाने का फैसला किया।
2/7 Image Source : Instagram/@nititaylor
नीति ने बताया कि उन्होंने साउथ के एक डायरेक्टर के साथ एक फिल्म पर काम किया था, जिन्होंने उन्हें एक और प्रोजेक्ट का ऑफर दिया। 'हॉटरफ्लाई' के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि डायरेक्टर ने उनके साथ सोने के लिए दबाव डाला। इस बात से हैरान होकर नीति ने तुरंत कॉल काट दिया। उस व्यक्ति को ब्लॉक कर दिया और अपनी पर्सनल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाने का फैसला किया।
'कैसी ये यारियां' की शूटिंग के दौरान नीति ने अपनी जिंदगी के एक दर्दनाक रिश्ते के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शुरू में उन्हें मजबूत इरादों वाले लोग पसंद आते थे। उन्होंने बताया कि उनका पुराना पार्टनर उन पर बहुत ज्यादा कंट्रोल करने लगा था। वह हमेशा उनके कपड़ों, स्क्रिप्ट और दूसरे एक्टर्स के साथ उनकी बातचीत पर नजर रखता था।
3/7 Image Source : Instagram/@nititaylor
'कैसी ये यारियां' की शूटिंग के दौरान नीति ने अपनी जिंदगी के एक दर्दनाक रिश्ते के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शुरू में उन्हें मजबूत इरादों वाले लोग पसंद आते थे। उन्होंने बताया कि उनका पुराना पार्टनर उन पर बहुत ज्यादा कंट्रोल करने लगा था। वह हमेशा उनके कपड़ों, स्क्रिप्ट और दूसरे एक्टर्स के साथ उनकी बातचीत पर नजर रखता था।
नीति टेलर ने यह भी बताया कि जब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड की बात मानने से इनकार किया तो उसने उन्हें थप्पड़ मार दिया। उन्होंने बताया कि एक बार उसके जन्मदिन के बाद उसने नीति से जन्मदिन वाली जगह पर ही उसके साथ रुकने को कहा, लेकिन नीति और उनके दोस्तों को असहज महसूस हुआ, इसलिए वे वहां से चली गईं। उसने नीति पर अपना फैसला थोपने की कोशिश की और नीति वापस लौटने को तैयार भी हो गईं, फिर भी उसने मुझे थप्पड़ मारा।
4/7 Image Source : Instagram/@nititaylor

इसके बाद उनके दोस्तों ने उनकी मदद की और उन्हें घर पहुंचाया। उस रात वह उनके घर पहुंचा, आपा खो बैठा और जान-बूझकर जलती हुई सिगरेट उनकी जांघ के एक हिस्से में दबा दी, जिससे उन्हें शारीरिक चोट का निशान पड़ गया। 'अलायंस' में भी नीति टेलर ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के द्वारा किए गए फिजिकल और इमोशनल अब्यूज के बारे में खुलासा किया था। नीति ने बताया कि शारीरिक शोषण की तुलना में भावनात्मक शोषण ज्यादा नुकसानदायक और गंभीर होता है। उन्होंने कहा कि पुरानी बातों से उबरना काफी मुश्किल हो सकता है।
5/7 Image Source : Instagram/@nititaylor

एक्ट्रेस नीति टेलर ने कहा कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड अक्सर उनसे कहते थे, 'तुम कितनी छोटी हो', 'तुम कितनी मोटी हो', 'तुम्हारी यह चीज अच्छी नहीं है' वगैरह। इन बातों से उन्हें लगता था कि उनकी कोई अहमियत नहीं है और उनका हौसला टूट जाता था। भले ही नीति अपने एक् बॉयफ्रेंड के घर की जरूरतों का ध्यान रखती थीं और उनके माता-पिता को छुट्टियों पर ले जाती थीं, फिर भी वह उन्हें निराश करते रहते थे और सोशल मीडिया पर उन्हें पहचान दिलाने का दबाव बनाते थे। आखिरकार, जब उन्होंने उसे शारीरिक रूप से धोखा देते हुए रंगे हाथों पकड़ा तो नीति ने हमेशा के लिए उससे रिश्ता तोड़ लिया।
6/7 Image Source : Instagram/@nititaylor

नीति, जिनकी शादी इंडियन आर्मी ऑफिसर परीक्षित बावा से हुई है और वे अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के साथ बाहर जाने पर रिश्तेदार अक्सर पूछते हैं कि उन्हें 'गुड न्यूज' कब सुनने को मिलेगी। इन सवालों का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने अपने पति के सपोर्टिव रवैये की तारीफ की। उन्होंने बताया कि वे दोनों अपने रिश्ते और शूटिंग के बिजी शेड्यूल को साथ-साथ संभालते हैं और इस बात का ध्यान रखते हैं कि बाहरी दबाव उनकी शादी पर हावी न हो।
7/7 Image Source : Instagram/@nititaylor

Advertisement