रोज खाएं बस 2 हरी मिर्च, डॉक्टर ने बताया इससे होंगे कौन कौन से फायदे
रोज खाएं बस 2 हरी मिर्च, डॉक्टर ने बताया इससे होंगे कौन कौन से फायदे
ज्यादातर लोग ये सोचते हैं कि हरी मिर्च का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचाता है। इसके सेवन से पेट में जलन, गैस, एसिडिटी होती है। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि सही तरीके से खाई गई हरी मिर्च सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाती है। डॉ सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो में हरी मिर्च खाने के फायदे के बारे में बताया है।
Published : Oct 10, 2026 05:00 pm IST, Updated : Oct 10, 2026 05:00 pm IST
1/5Image Source : magnific
वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म में मददगार: हरी मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन तत्व मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाता है। यह शरीर की एक्सट्रा कैलोरी और फैट बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करता है, जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
2/5Image Source : magnific
पाचन तंत्र के लिए: हरी मिर्च में डाइटरी फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। यह पाचन क्रिया को तेज करता है, कब्ज की समस्या को दूर करता है और भोजन के सही अवशोषण में मदद करता है।
3/5Image Source : magnific
इम्यून सिस्टम के लिए: हरी मिर्च में विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर की इम्युनिटी बढ़ाती है, जिससे आप सर्दी, खांसी और मौसमी संक्रमणों से बचे रहते हैं। एक हरी मिर्च में एक नींबू से भी ज्यादा विटामिन सी होता है।
4/5Image Source : magnific
ब्लड शुगर: हरी मिर्च में ऐसे गुण होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने और इंसुलिन के स्तर को सुधारने में मदद करते हैं, जिससे यह शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है।
5/5Image Source : magnific
हार्ट के लिए: यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और खून के थक्के बनने से रोकने में सहायक होती है, जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।