दो मुंहे बालों से कैसे छुटकारा पाया जाए, ये घरेलू नुस्खे आ सकते हैं काम
दो मुंहे बालों से कैसे छुटकारा पाया जाए, ये घरेलू नुस्खे आ सकते हैं काम
दो मुंहे बालों की समस्या महिलाओं में होने वाली सबसे कॉमन हेयर प्रॉब्लम है। ये तब होती है जब बालों के सिरे रूखे, कमजोर और बेजान होकर दो हिस्सों में बंट जाते हैं। महिलाएं इससे छुटकारा पाने के लिए कई तरह के टिप्स अपनाती हैं। ऐसे में डॉक्टर हंसाजी ने कुछ आसान तरीकों के बारे में बताया है जिससे दो मुमहे बालों से छुटकारा पाना
Published : Oct 10, 2026 11:40 am IST, Updated : Oct 10, 2026 11:40 am IST
1/5Image Source : magnific
नारियल दूध और शहद: फ्रेश नारियल के दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे बालों की लंबाई और खासकर नीचे के सिरों पर अच्छे से लगाएं। इसे 25-30 मिनट तक रहने दें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। नारियल का दूध बालों को गहराई से पोषण देता है और शहद नमी को लॉक करता है।
2/5Image Source : magnific
पपीता और दही का मास्क: इसका मास्क तैयार करने के लिए पके हुए पपीते को मैश करके उसमें दही मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे बालों पर 20-30 मिनट के लिए लगाएं और धो लें। यह बालों के नेचुरल प्रोटीन को बनाए रखने और रूखापन खत्म करने में मदद करता है।
3/5Image Source : magnific
एलोवेरा जेल: एलोवेरा जेल न केवल स्किन के लिए बल्कि बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। फ्रेश एलोवेरा जेल को बालों के सिरों पर लगाने से बालों में नमी बनी रहती है और वे टूटने से बचते हैं।
4/5Image Source : magnific
करी पत्ते का जूस: इसे इस्तेमाल करने के लिए 15-20 ताजे करी पत्तों को पीसकर हल्के पानी के साथ सुबह खाली पेट पीने से बालों को जरूरी एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और B-विटामिन्स मिलते हैं, जिससे बाल मजबूत होते हैं।
5/5Image Source : magnific
जैतून या बादाम का तेल: तेल को हल्का गुनगुना करें और केवल बालों की जड़ों में ही नहीं, बल्कि बालों के निचले हिस्सों और सिरों पर अच्छी तरह मसाज करें। हफ्ते में 2 बार धोने से पहले कम से कम 1 घंटे के लिए तेल जरूर लगाएं।