1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. टेक्नोलॉजी
  4. IMC 2026 में कंपनी ने दिखाई Motorola Signature 27, मिलेगा यूनीक कैमरा डिजाइन

IMC 2026 में कंपनी ने दिखाई Motorola Signature 27, मिलेगा यूनीक कैमरा डिजाइन

Motorola Signature 27 की भारत में जल्द एंट्री हो सकती है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कंपनी ने अपने इस अपकमिंग फ्लैगशिप फोन को शोकेस किया है।

Written By: Harshit Harsh
Published : Oct 09, 2026 07:27 pm IST,  Updated : Oct 09, 2026 07:27 pm IST
Motorola के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन Signature 27 को नई दिल्ली के यशोभूमि में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस में शोकेस किया गया है। मोटोरोला का यह फोन हाल ही में पेश किया गया है। फोन में 200MP का कैमरा समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। यह साल की शुरुआत में आए Motorola Signature का अपग्रेड होगा।
1/5 Image Source : Motorola

मोटोरोला ने पिछले महीने आयोजित Qualcomm समिट में अपने इस फोन को पेश किया था। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आता है। यह क्वालकॉम का अब तक लॉन्च हुआ सबसे तेज प्रोसेसर है। इसमें AI कैपेबिलिटीज और एडवांस NPU मिलते हैं। फोन के दो कलर वेरिएंट्स आधिकारिक तौर पर कंफर्म किए गए हैं।
2/5 Image Source : Motorola

इंडिया मोबाइल कांग्रेस में फोन की कीमत को लेकर कंपनी ने खुलासा नहीं किया है। यह फ्लैगशिप फोन साल के आखिर में या फिर अगले साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के बैक में यूनीक डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। इसमें 200MP का मेन पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा।
3/5 Image Source : Motorola

यह फोन ArcticMesh कूलिंग सिस्टम के साथ आएगा, जिसमें डायमंड इन्फ्यूज्ड थर्मल जेल, लिक्विड मेटल, कॉपर मेश और रीडिजाइन्ड 3D वेपर कूलिंग चेंबर मिलेगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि इस फोन में 50MP का Sony LYTIA 910 मेन यानी प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ 200MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। फोन के कैमरा के अलावा अन्य फीचर्स में भी अपग्रेड मिलेगा।
4/5 Image Source : Motorola

इस स्मार्टफोन में वीडियो इन्हांसमेंट के लिए AI फीचर्स मिलेंगे। यह फोन गूगल जेमिनी एआई पर बेस्ड होगा। कंपनी इसमें Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम देगी, जिसके साथ 7 साल तक OS अपग्रेड मिलेगा। फोन के बैक में LED फ्लैश दिया गया है। फोन के फ्रंट में AMOLED डिस्प्ले मिलेगा।
5/5 Image Source : Motorola

Advertisement