'खुद की चीयरलीडर बनो', बेटे के जन्म के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग पर कैटरीना कैफ ने तोड़ी चुप्पी
'खुद की चीयरलीडर बनो', बेटे के जन्म के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग पर कैटरीना कैफ ने तोड़ी चुप्पी
कैटरीना कैफ हाल ही में अपने वजन को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं, जिसके बाद कई सेलिब्रिटी उनके समर्थन में आगे आ गए। अब कैटरीना कैफ ने खुद प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर हुई ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
Published : Oct 09, 2026 12:51 pm IST, Updated : Oct 09, 2026 12:51 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@viralbhayani
कैटरीना कैफ मां बनने के बाद पिछले दिनों गणपति उत्सव के दौरान पहली बार एक बड़े इवेंट में नजर आईं। उन्होंने अंबानी के घर हुए गणपति उत्सव में शिरकत की, जहां वह विक्की कौशल के साथ पहुंचीं। जैसे ही उनकी तस्वीरें-वीडियो सामने आए, जिसमें उनके बढ़े वजन को लेकर उन्हें ट्रोल्स ने निशाने पर ले लिया।
2/7Image Source : Instagram/@katrinakaif
मां बनने के बाद बढ़े वजन को लेकर यूं कैटरीना को ट्रोल्स के निशाने पर आते देखकर बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के कई सितारे उनके समर्थन में उतर आए। रजनीकांत की बेटी और फिल्ममेकर सौंदर्या रजनीकांत ने भी डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलाव को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया और अब खुद कैटरीना कैफ ने इस ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी है।
3/7Image Source : Instagram/@katrinakaif
बेटे विहान के जन्म के बाद पहली बार कैटरीना कैफ सार्वजनिक रूप से नजर आईं और ट्रोल्स ने उन्हें उनके बढ़े वजन को लेकर घेर लिया। अब कैटरीना ने अपनी ट्रोलिंग पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए महिलाओं को एक खास मैसेज दिया है।
4/7Image Source : Instagram/@katrinakaif
कैटरीना कैफ ने वजन बढ़ने को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर अप्रत्यक्ष रूप से अपनी चुप्पी तोड़ी है। कैटरीना 8 अक्टूबर को लंदन में अपने ब्यूटी ब्रांड के यूके में एक साल पूरा होने के जश्न में शामिल हुईं, जहां उन्होंने महिलाओं के लिए सेट किए जाने वाले ब्यूटी स्टैंडर्ड्स, कॉन्फिडेंस और खुद की देखभाल को लेकर बात की।
5/7Image Source : Instagram/@katrinakaif
कैटरीना ने बातचीत के दौरान ऑनलाइन ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग के माहौल पर बात करते हुए कहा- 'मुझे लगता है कि हमें इन सब बातों को लेकर सतर्क रहना चाहिए कि सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग हमारे प्रिंसिपल्स और हमारी खुद की अहमियत को नुकसान न पहुंचाए। सभी के पास आजकल अपनी राय है। ऐसे में अगर आप ये कोशिश करती हैं कि आप सबकी उम्मीदों पर खरी उतर सकें तो आप अपनी अहमियत खो देंगी।'
6/7Image Source : Instagram/@katrinakaif
कैटरीना ने आगे कहा- 'जिंदगी में ऐसे कई पड़ाव आते हैं, जब कॉन्फिडेंस डगमगाने लगता है, लेकिन हर दौर को स्वीकार करना है। कई ऐसे पल आएंगे जब दुनिया आपका जश्न मनाएगी, तो कुछ ऐसे भी पल आएंगे जब आपको अपना चीयरलीडर खुद बनना होगा।'
7/7Image Source : Instagram/@katrinakaif
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की बात करें तो दोनों ने 2021 में शादी की थी और नवंबर 2025 में अपने बेटे 'विहान कौशल' का इस दुनिया में स्वागत किया। बेटे को जन्म देने के बाद हाल ही में मुंबई में गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान कैटरीना नजर आई थीं, जिसके बाद से उनके वजन को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का दौर शुरू हो गया था।