1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Bypoll Results LIVE: बंगाल में BJP, तमिलनाडु में विजय की TVK आगे, जानें नगांव और थट्टानचावडी का हाल
  Live Now

Bypoll Results LIVE: बंगाल में BJP, तमिलनाडु में विजय की TVK आगे, जानें नगांव और थट्टानचावडी का हाल

 Written By: Kajal Kumari
 Updated : Oct 09, 2026 09:31 am IST

चार राज्यों की पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के रिजल्ट आज घोषित किए जाएंगे। बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम सीट और तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम, इन चार विधानसभा सीटों के नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। जानिए पल पल के अपडेट्स...

बंगाल और तमिलनाडु उपचुनाव रिजल्ट- India TV Hindi
बंगाल और तमिलनाडु उपचुनाव रिजल्ट Image Source : FILE

देश के चार राज्यों में हुए विधानसभा की पांच और लोकसभा की एक सीट के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। सुबह आठ बजे से सभी सीटों के लिए हुए मतदान के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। बता दें कि पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर की दो विधानसभा सीटों, तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम की दो विधानसभा सीटों, असम की नगांव लोकसभा सीट और पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट, इन सभी छह सीटों पर 6 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। इन सभी सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि इन राज्यों में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच ये रिजल्ट कई मायनों में अहम हैं। 

जानिए छह सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स...

Live updates :4 राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव, वोटों की गिनती जारी

Auto Refresh
Refresh
  • 9:31 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    पूर्वी मेदिनीपुर के SP अंशुमान साहा ने क्या कहा

    पूर्वी मेदिनीपुर के SP अंशुमान साहा ने कहा, "वोटों की गिनती वाली जगह पर 500 से ज़्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। परिसर के अंदर सुरक्षा की ज़िम्मेदारी CAPF के पास है, जबकि बाहर ज़िला पुलिस, SAP और DAF के जवान तैनात हैं। पूरे ज़िले में सुरक्षा जांच, पिकेट और पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई खास चिंताजनक जानकारी नहीं मिली है और हमें उम्मीद है कि वोटों की गिनती शांतिपूर्ण ढंग से होगी।"

  • 9:29 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    तमिलनाडु में टीवीके ने बनाई बढ़त

    धारापुरम दूसरे राउंड की गिनती में भी TVK आगे, TVK उम्मीदवार करीब 2 हज़ार वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। मदुरानंदगम में दूसरे राउंड की गिनती के बाद TVK उम्मीदवार DMK कैंडिडेट से करीब 1000 वोटों के अंतर से आगे।

  • 9:28 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    रेजीनगर और नंदीग्राम में भाजपा आगे

    रेजिनगर में बीजेपी उम्मीदवार शखाराव सरकार आगे चल रहे हैं। बीजेपी उम्मीदवार करीब 6,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। नंदीग्राम में बीजेपी उम्मीदवार हासीरानी रथ आगे चल रहे हैं।

  • 9:21 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    नगांव में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी

    असम की नगांव लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। गिनती की प्रक्रिया पोस्टल बैलेट से शुरू हुई, जिसके बाद EVM में दर्ज वोटों की गिनती की गई। गिनती दो केंद्रों - नगांव के डॉसन हायर सेकेंडरी स्कूल और गवर्नमेंट बॉयज़ स्कूल - में हो रही है, और हर केंद्र पर 14 टेबल लगाई गई हैं। नगांव संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में BJP उम्मीदवार देबाशीष शर्मा, कांग्रेस उम्मीदवार शिवमणि बोरा और AIUDF उम्मीदवार व पूर्व सांसद बदरुद्दीन अजमल के बीच मुकाबला हो रहा है।

  • 9:16 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा आगे

    पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर की दोनों सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है।

  • 8:54 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    असम की नगांव लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी

    असम की नगांव लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। गिनती की प्रक्रिया पोस्टल बैलेट से शुरू हुई, जिसके बाद EVM में दर्ज वोटों की गिनती की गई। गिनती दो केंद्रों - नगांव के डॉसन हायर सेकेंडरी स्कूल और गवर्नमेंट बॉयज़ स्कूल - में हो रही है, और हर केंद्र पर 14 टेबल लगाई गई हैं। नगांव संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में BJP उम्मीदवार देबाशीष शर्मा, कांग्रेस उम्मीदवार शिवमणि बोरा और AIUDF उम्मीदवार व पूर्व सांसद बदरुद्दीन अजमल के बीच मुकाबला हो रहा है।

  • 8:28 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    पुडुचेरी में भी शुरू हुई वोटों की गिनती

     पुडुचेरी के एक विधानसभा क्षेत्र में डाले गए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। 

  • 8:27 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    कड़ी सुरक्षा के बीच नगांव में शुरू हुई काउंटिंग

    अधिकारी ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच असम की नगांव लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती दो केंद्रों पर शुरू हो गई है। 

  • 8:20 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    रेजीनगर में वोटों की गिनती शुरू, 14 राउंड में होगी काउंटिंग

    रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव की वोट काउंटिंग का दौर शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू हुआ। मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर गर्ल्स कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच वोट काउंटिंग शुरू हुई। रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज की काउंटिंग में होगा। वोट काउंटिंग कुल 14 राउंड में पूरी होगी। राजनीतिक हलकों और आम लोगों का ध्यान अब इस बात पर है कि कौन सा उम्मीदवार जीतकर रेजिनगर विधानसभा सीट पर कब्ज़ा करेगा।

  • 8:15 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    तमिलनाडु की दोनों सीटों पर टीवीके आगे

    धारापुरम में सत्यभामा, मदुरानंदगम में मरुगदम थंगवेल आगे चल रही हैं। 2026 मई में ये दोनों उम्मीदवार AIADMK से जीती हैं, दोनों ने AIADMK से इस्तीफा दिया था और TVK जॉइन कर लिया था।

  • 8:02 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    वोटों की गिनती शुरू हो गई है

    चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।

  • 7:59 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    तमिलनाडु में सीएम विजय की प्रतिष्ठा दांव पर

    तमिलनाडु की दो विधानसभा सीटों, मदुरांतकम और धारापुरम के नतीजों पर भी आज सबकी निगाहें टिकी हैं। इन दोनों सीटों पर हुए उपचुनाव मई में सत्ता में आई टीवीके सरकार के लिए शुरुआती चुनावी परीक्षा के तौर पर देखे जा रहे हैं। दोनों सीटें अप्रैल के विधानसभा चुनाव में टीवीके ने जीती थीं और अब एआईएडीएमके इन सीटों को वापस हासिल करने की कोशिश में लगी है। मदुरांतकम में 86.26 फीसदी और धारापुरम में 80.30 फीसदी मतदान हुआ था।

  • 7:56 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    नंदीग्राम और रेजीनगर में क्यों कराना पड़ा उपचुनाव?

    नंदीग्राम सीट से 2021 के विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया था और 2026 के विधानसभा चुनाव में भी शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से जीत दर्ज की, लेकिन भवानीपुर सीट भी जीतने के बाद उन्होंने ये सीट ही अपने पास रखने का फैसला किया, जिसके कारण नंदीग्राम सीट खाली हो गई और यहां उपचुनाव कराना पडा। वहीं रेजीनगर में आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को सियासी मैदान में उतारा है। हुमायूं कबीर ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी और रेजीनगर सीट छोड़ी थी जिसकी वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराया गया है।  

  • 7:53 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    नंदीग्राम और रेजीनगर के नतीजे अहम

    पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर आज सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। इसी साल हुए विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सीएम शुभेंदु अधिकारी के लिए  पहला चुनावी परीक्षण है। इन दोनों सीटों पर करीब 80 फीसदी मतदान हुआ था। नंदीग्राम में 80.89 फीसदी और रेजीनगर में 80.08 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।