1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, KBC के सेट पर दी भावुक श्रद्धांजलि, छलके आंसू

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, KBC के सेट पर दी भावुक श्रद्धांजलि, छलके आंसू

 Written By: Priya Shukla
 Published : Oct 09, 2026 06:50 am IST,  Updated : Oct 09, 2026 06:50 am IST

नाना पाटेकर के निधन के बाद पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए अपना दुख जाहिर किया। वहीं अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी और उनकी ईमानदारी, सादगी और साहस को याद किया।

Amitabh Bachchan- India TV Hindi
नाना पाटेकर, अमिताभ बच्चन। Image Source : ANI

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से पूरा देश स्तब्ध है। गुरुवार, 8 अक्टूबर को उन्होंने हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया। शाहरुख खान, अक्षय कुमार से लेकर रितेश देशमुख सहित कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि दी। वहीं मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति 18 के सेट पर नाना पाटेकर को याद किया और उनकी ईमानदारी, सादगी और सामाजिक कार्यों में उनके योगदान को सराहा। अपनी श्रद्धांजलि में, बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' में पाटेकर की उपस्थिति को भी याद किया, जहाँ अभिनेता ने महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित इलाकों में किसानों के लिए किए गए अपने कामों के बारे में बात की थी।

अमिताभ बच्चन ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर को याद करते हुए नाना पाटेकर ने कहा- 'देवियों और सज्जनों, नाना पाटेकर जी का अचानक आज सुबह स्वर्गवास हो गया। एक अद्वितीय कलाकार, दोस्त, शुभचिंतक और एक उत्कृष्ट समाज सेवक अब हमारे बीच नहीं रहे। ये सिर्फ भारतीय फिल्म उद्योग के लिए ही नहीं, बल्कि एक व्यक्तिगत तौर पर, जिनका भी उनके साथ संपर्क था, उनके निधन ने हम सभी को स्तब्ध कर दिया है। उनकी बेबाकी, उनकी सादगी और सच को सच कहने का साहस, ये सारी बातें उन्हें सबसे अलग बनाती थीं। कुछ लोग हमारी जिंदगी से चले जाते हैं, लेकिन उनकी आवाज, उनके परोपकार, उनकी सीख हमेशा के लिए हमारे भीतर रह जाती है। नाना उन लोगों में से एक थे।'

भावुक हुए अमिताभ बच्चन

बिग बी आगे कहते हैं- 'आपको नाना, व्यक्तिगत रूप से नमन। और आपकी उस कला को प्रणाम, जिसे आपने पूरी ईमानदारी से जिया और हम सबको समर्पित किया।  इस मंच पर हमारे विशेष कार्यक्रम में एक अतिथि के रूप में उनका आगमन हुआ था। वो यादगार शाम हमेशा हमारे साथ रहेगी। उनकी बातों ने न केवल हमें प्रभावित किया, बल्कि जिस नेक काज के लिए उन्होंने जीती हुई धनराशि को समर्पित किया, वो उनकी समाज सेवा का उदाहरण था। महाराष्ट्र के उन गावों में जो वर्षा आभाव से पीड़ित थे, उन्होंने वहां के किसानों से संपर्क किया और व्यक्तिगत तौर पर उनकी सेवा की। केबीसी के परिवार की ओर से नाना जी को हार्दिक श्रद्धांजलि।'

नाना पाटेकर का निधन कैसे हुआ?

गुरुवार, 8 अक्टूबर की सुबह नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। उन्होंने सुबह इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक, नाना को गुरुवार तड़के हॉस्पिटल लाया गया था, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने सुबह करीब 5:30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. सालकर ने बताया कि मेडिकल टीम ने एक्टर को बचाने की हर मुमकिन कोशिश की। करीब 45 मिनट से एक घंटे तक कार्डियक मसाज और रिससिटेशन की कोशिशें जारी रहीं, लेकिन नाना को बचाया नहीं जा सका।

ये भी पढ़ेंः पिता नाना पाटेकर सुपरस्टार, बेटा मल्हार लाइमलाइट से दूर, जानिए क्या करते हैं एक्टर के इकलौते बेटे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।