1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रांची में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, तीन साल पहले खेला गया था यहां पिछला T20I मुकाबला

रांची में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, तीन साल पहले खेला गया था यहां पिछला T20I मुकाबला

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 08, 2026 09:02 pm IST,  Updated : Oct 08, 2026 09:02 pm IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची के स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पर पिछली बार साल 2023 में टीम इंडिया ने टी20 मुकाबला खेला था।

JSCA International Stadium Complex, Ranchi- India TV Hindi
रांची क्रिकेट स्टेडियम Image Source : AFP

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के स्टेडियम में खेला गया था जिसको टीम इंडिया एकतरफा 8 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। वहीं अब दोनों टीमों के बीच में सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में 9 अक्टूबर को खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की नजरें इस मुकाबले को भी अपने नाम करने पर रहने वाली हैं, ताकी सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई जा सके। वहीं सभी की नजरें इस स्टेडियम की पिच को लेकर भी टिकी हुई हैं जहां पर पिछली बार टीम इंडिया ने टी20 मुकाबला साल 2023 में खेला था। ऐसे में टॉस की भूमिका भी काफी अहम रहने वाली है।

रांची में बल्ले और गेंद के बीच में दिख सकता कड़ा रोमांच

दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर रांची की पिच पर बल्ले और गेंद के बीच में काफी कड़ा रोमांच देखने को मिल सकता है। अभी तक यहां पर जो चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं उसमें एकबार भी कोई टीम 200 रनों का आंकड़ा पार करने में कामयाब नहीं हो सकी। इसकी बड़ी वजह बाउंड्री का बड़ा होने के साथ पिच की धीमी सतह भी है जहां बड़े शॉट खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं होता। टीम इंडिया ने यहां पर खेले चार टी20 मुकाबलों में से तीन को अपने नाम किया है तो एक में उनको हार का सामना करना पड़ा जो साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच मिली थी जब टीम इंडिया 176 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी। रांची में मुकाबले के दौरान मौसम को लेकर बात की जाए तो शाम के समय तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के बीच में रह सकता है और हल्की बारिश से खेल में रुकावट देखने को मिल सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है ताकि ओस आने या फिर डकवर्थ लुईस नियम लगने पर उसके लिए टारगेट का पीछा करना आसान रहे।

वैभव सूर्यवंशी को घरेलू मैदान पर मौका मिलने की उम्मीद

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में प्लेइंग 11 से बाहर रहने वाले वैभव सूर्यवंशी को रांची में होने वाले दूसरे टी20 मैच में मौका मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसमें वह अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए दिख सकते हैं। अभी तक वैभव को देश में एक भी इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला है और यदि उनको दूसरे मैच में खिलाया जाता है यह वैभव के लिए काफी खास मैच भी बन जाएगा।

ये भी पढ़ें

यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग पर कर रहे काम, मुंबई रणजी कप्तान ने उनकी खास प्रैक्टिस का किया खुलासा

रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में उतरेगी भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही मैच में दी थी बड़ी हार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।