1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA vs AUS के बीच डरबन के मैदान पर खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?

SA vs AUS के बीच डरबन के मैदान पर खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 08, 2026 07:13 pm IST,  Updated : Oct 08, 2026 07:13 pm IST

ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए साउथ अफ्रीका के दौरे पर पहुंची है, जिसमें दोनों टीमों के बीच में सीरीज का पहला मुकाबला 9 अक्टूबर से डरबन के स्टेडियम में खेला जाएगा।

SA vs AUS 1st Test Match- India TV Hindi
साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टेस्ट मैच। Image Source : AP

टेस्ट क्रिकेट का रोमांच उस समय और भी बढ़ जाता है जब दो बड़ी टीमों का आमना-सामना मैदान पर होता है। इसी में मौजूदा समय की दो धाकड़ टीम साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 9 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें सभी क्रिकेट फैंस की नजरें रहने वाली हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी लंबे समय के बाद साउथ अफ्रीका के दौरे पर पहुंची है, जिसमें पिछली बार उन्होंने साल 2018 में यहां टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसमें सैंड पेपर कांड हुआ था और ऑस्ट्रेलिया टीम को काफी शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इस बार सभी की नजरें इस सीरीज पर रहने वाली हैं।

कब-कहां और कैसे देखें पहले टेस्ट मैच का सीधा प्रसारण

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे से होगी जिसमें टॉस दोपहर 12:30 पर होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण भारत में टीवी पर EURO SPORTS चैनल पर किया जाएगा। वहीं मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो वह फैनकोड की ऐप पर होगी जिसमें फैंस अपने मोबाइल और स्मार्ट टीवी पर इस ऐप को लॉगिन कर मुकाबले को देख सकते हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम का रहा है अब तक पलड़ा भारी

टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम का लगभग हर देश में शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है जिसमें साउथ अफ्रीका भी शामिल है। ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक टेस्ट फॉर्मेट में 102 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 54 मैचों को जीतने में कामयाब रहे तो वहीं 27 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा जबकि 21 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए। वहीं कंगारू टीम का अफ्रीका के घर पर टेस्ट रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें उन्होंने 54 मैचों में खेलते हुए 29 मुकाबले अपने नाम किए हैं और 16 में उनको हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं 9 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।

रबाडा के बिना पहले मुकाबले में खेलने उतरेगी अफ्रीकी टीम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले को लेकर साउथ अफ्रीकी टीम ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है, जिसमें उनके अनुभवी स्टार तेज गेंदबाज अनफिट होने की वजह से इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। वहीं प्लेइंग 11 में तीन साल के लंबे अंतराल के बाद एनरिक नॉर्खिया की वापसी हुई है, जो नई गेंद की जिम्मेदारी मार्को यान्सन के साथ संभालते हुए दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें

यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग पर कर रहे काम, मुंबई रणजी कप्तान ने उनकी खास प्रैक्टिस का किया खुलासा

श्रीलंका ने नए टेस्ट कप्तान के नाम का किया ऐलान, धनंजय की जगह अब कुसल मेंडिस संभालेंगे जिम्मेदारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।