1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुकाबले से एक दिन पहले ही प्लेइंग इलेवन का ऐलान, 340 विकेट लेने वाला गेंदबाज बाहर

मुकाबले से एक दिन पहले ही प्लेइंग इलेवन का ऐलान, 340 विकेट लेने वाला गेंदबाज बाहर

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Oct 08, 2026 04:53 pm IST,  Updated : Oct 08, 2026 04:53 pm IST

​कगिसो रबाडा साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं। वे हाल ही में हैमस्ट्रिंग इंजरी से वापस लौटे हैं। इस बीच एनरिख नोर्खिया को टीम में जगह मिली है, करीब साढ़े तीन साल बाद कोई टेस्ट मैच खेलेंगे।

Kagiso Rabada- India TV Hindi
कगिसो रबाडा Image Source : GETTY

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुरू होने जा रहा है। मैच 9 अक्टूबर से डरबन में होगा। इससे एक दिन पहले ही यानी गुरुवार को साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। खास बात ये है कि इस टीम में कगिसो रबाडा को शामिल नहीं किया गया है। जो अब तक 340 टेस्ट विकेट ले चुके हैं। मुकाबले से पहले दोनों टीमें अपनी अपनी तैयारी में जुटी हुई हैं। 

हैमस्ट्रिंग इंजरी से ठीक होकर वापस लौट रहे हैं ​कगिसो रबाडा

कगिसो रबाडा साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। हाल ही में ​रबाडा हैमस्ट्रिंग इंजरी से ठीक होकर वापस लौटे हैं। इसके बाद उनके खेलने की उम्मीद जताई जा रही थी। क​गिसो रबाडा अब तक 73 टेस्ट खेलकर 340 विकेट ले चुके हैं। उनकी जगह एनरिक नोर्खिया को टीम में जगह मिली है, यानी वे खेलते हुए दिखाई देंगे। खास बात ये है कि नोर्खिया करीब साढ़े तीन साल बाद कोई टेस्ट मैच खेलने जा रहे हैं। नोर्खिया ने अपना आखिरी टेस्ट मार्च 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था, इसके बाद वे टेस्ट और प्रथम श्रेणी मैचों से दूर हो गए थे। 

मैच से पहले टेम्बा बावुमा ने बताई अहम बात

मैच से एक दिन पहले मीडिया से बात करते हुए साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा कि कगिसो रबाडा को 100 प्रतिशत फिट कराने के लिए कुछ और वक्त दिया है, हालांकि उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने का फैसला आसान नहीं था। प्लेइंग इलेवन में लुंगी एंगिडी भी नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह सााइमन हार्मर को टीम में जगह दी गई है। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी सीरीज

सीरीज के दौरान तीन टेस्ट मैच खेले जाने हैं, जो कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं। इस वक्त डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया पहले और साउथ अफ्रीकी टीम दूसरे नंबर पर है। इस सीरीज के बाद इसमें कुछ और उलटफेर होते हुए नजर आ सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वक्त उतना अच्छा खेल नहीं दिखा पा रही है, जिसके लिए वो जानी जाती है, वहीं साउथ अफ्रीकी टीम कमाल कर रही है और अपने घर में तो टीम और भी ज्यादा मजबूत है। 

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन:  एडेन मार्कराम, रायन रिकेल्टन, डेविड बेडिंगहम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरिन (विकेट कीपर), मार्को जेनसन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिक नोर्खिया। 

यह भी पढ़ें 

WTC अंक तालिका में फिर मचेगी उथल पुथल, टॉप 2 टीमों के बीच होने जा रही है टक्कर

रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में उतरेगी भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही मैच में दी थी बड़ी हार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।