1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने की दौड़ में अमेरिका हुआ शामिल, क्वालीफायर में पक्की की जगह

वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने की दौड़ में अमेरिका हुआ शामिल, क्वालीफायर में पक्की की जगह

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 08, 2026 03:59 pm IST,  Updated : Oct 08, 2026 03:59 pm IST

साल 2027 में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप को लेकर आईसीसी ने शेड्यूल का ऐलान कर दिया है, जिसमें कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी और उसमें से दो टीमें क्वालीफायर राउंड के जरिए अपनी जगह पक्की करेंगी, जिसमें हिस्सा लेने के लिए यूएसए की टीम ने अपनी जगह को पक्का कर लिया है।

USA Cricket Team- India TV Hindi
अमेरिकी क्रिकेट टीम Image Source : AP

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की टीम मिलकर संयुक्त रूप से करेगी, जिसको लेकर आईसीसी की तरफ से कुछ दिन पहले शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया था। वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पहला मुकाबला 2 अक्टूबर के दिन के खेला जाएगा जो क्वालीफायर राउंड का होगा। 10 टीमों ने जहां रैंकिंग के आधार पर सीधे अपनी जगह वनडे वर्ल्ड कप के लिए पक्की कर ली तो वहीं 2 टीमों का फैसला क्वालीफायर राउंड के जरिए होगा, जिसमें कुल चार टीमें हिस्सा लेंगी। इसको लेकर अमेरिका क्रिकेट टीम ने अपनी जगह पक्की कर ली है। ऐसे में अब उनके पास वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने का शानदार मौका रहने वाला है।

आईसीसी लीग 2 का खिताब जीत यूएसए की टीम ने पक्की की जगह

अमेरिका की क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के क्वालीफायर में अपनी जगह आईसीसी लीग 2 का खिताब जीतने के साथ पक्की की, जिसमें 7 अक्टूबर को डलास के ग्रैंड प्रियरे मैदान पर यूएसए और नामीबिया की टीम के बीच में आईसीसी लीग 2 का मुकाबला खेला गया। इस मैच में यूएसए की टीम को जीत हासिल करने के लिए 299 रनों का टारगेट मिला था, जिसको वह 48.5 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल करने में कामयाब रहे। इसमें यूएसए की टीम को जीत दिलाने में उनके कप्तान मोनांक पटेल ने अहम भूमिका अदा की जिनके बल्ले से 108 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली जबकि इसके अलावा समित पटेल ने 50 रनों की पारी खेली।

यूएसए ने टॉप पोजीशन पर पक्की की जगह

नामीबिया की टीम को 4 विकेट से मात देने के साथ यूएसए की टीम आईसीसी लीग 2 की प्वाइंट्स टेबल में जिसमें उसके अलावा सात और टीमें उसका हिस्सा हैं और इसमें प्वाइंट्स टेबल में यूएसए की टीम टॉप पर पहुंच गई है। अमेरिकी टीम के खाते में 34 मैचों में 23 जीत और 10 हार के बाद कुल 47 अंक हैं और वहीं इस प्वाइंट्स टेबल में स्कॉटलैंड की टीम दूसरे नंबर पर है और उनके कुल 45 अंक हैं। इसी के साथ अमेरिका ने वनडे विश्व कप क्वालीफायर में अपनी जगह पहले ही पक्की कर ली है, जहां वह अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले विश्व कप में जगह बनाने की कोशिश करेगा।

ये भी पढ़ें

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा, नोट कीजिए बाकी मैचों का शेड्यूल

PBKS को लगा झटका, जेम्स होप्स और ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ, IPL से पहले करनी होगी 3 नए कोचों की तलाश

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।