1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LIVE: ODI World Cup 2027 शेड्यूल यहां देखें लाइव, एक ही ग्रुप में भारत और पाकिस्तान
  Live Now

LIVE: ODI World Cup 2027 शेड्यूल यहां देखें लाइव, एक ही ग्रुप में भारत और पाकिस्तान

 Written By: Vanson Soral
 Updated : Oct 01, 2026 09:03 pm IST

ICC आज केपटाउन में ODI वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान करने जा रहा है। ऐसे में दुनिया भर के क्रिकेट फैंस वर्ल्ड कप के शेड्यूल और वेन्यू के ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ODI World Cup 2027- India TV Hindi
ODI वर्ल्ड कप 2027 Image Source : AFP

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC साउथ अफ्रीका के केपटाउन में अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल करने जा रही है। ICC के इस बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत में अब करीब एक साल का समय बचा है। ऐसे में आज साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले इस टूर्नामेंट की तस्वीर भी साफ हो जाएगी।

ICC के इस कार्यक्रम में 14 टीमों वाले वर्ल्ड कप के ग्रुप और पूरे मैच शेड्यूल की घोषणा की जाएगी। टूर्नामेंट के मुकाबले तीन देशों के कुल 12 वेन्यू पर खेले जाएंगे। ऐसे में शेड्यूल लॉन्च के साथ यह भी पता चलेगा कि कौन सी टीम किस ग्रुप में होगी और किस टीम के मुकाबले कहां खेले जाएंगे। शेड्यूल लॉन्च का आयोजन केपटाउन स्थित जाइट्ज म्यूजियम ऑफ कंटेम्पररी आर्ट अफ्रीका में किया जाएगा। क्रिकेट फैंस के लिए यह कार्यक्रम इसलिए भी खास है क्योंकि ICC इसी दौरान वर्ल्ड कप के टिकटों की फ्री बैलेट प्रक्रिया भी शुरू करने जा रहा है। यानी दुनिया भर के दर्शकों को स्टेडियम में जाकर मुकाबले देखने के लिए टिकट हासिल करने का मौका मिलेगा।

 

 

Latest Cricket News

Live updates :World Cup 2027 Announcement LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 8:58 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    ग्रुप-बी की टीमें

    ग्रुप-बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और क्वालिफायर-बी शामिल हैं।

  • 8:57 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    ग्रुप-ए की टीमें

    ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालिफायर-ए की टीम शामिल है।

  • 8:56 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    एक ही ग्रुप में भारत और पाकिस्तान

    ODI World Cup 2027 शेड्यूल का ऐलान किसी भी समय हो सकता है। उससे पहले दोनों ग्रुप सामने आ गए हैं। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप-ए में जगह मिली है।

  • 8:49 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    फाइनल की राह होगी मुश्किल

    टूर्नामेंट जीतने के लिए मुख्य 12-टीमों वाले ग्रुप स्टेज में शामिल देशों को 13 मैच खेलने होंगे। पहले ग्रुप स्टेज में पांच मैच, फिर सुपर-7 में 6 मैच, और उसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल।

  • 8:42 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    नामीबिया में सिर्फ 1 वेन्यू

    नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक

  • 8:42 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    जिम्बाब्वे के सभी 3 वेन्यू

    • हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
    • क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
    • मोसी-ओआ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, विक्टोरिया फॉल्स
  • 8:41 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    साउथ अफ्रीका के सभी 8 वेन्यू

    • वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग
    • सेंचुरियन, त्शवाने
    • न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, केपटाउन
    • किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड, डरबन
    • सेंट जॉर्ज पार्क, गेबेरहा
    • मंगांग ओवल, ब्लोमफोनटेन
    • बोलैंड पार्क, पार्ल
    • बफेलो पार्क, कुगोम्पो सिटी 
  • 8:36 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    सबसे ज्यादा वेन्यू साउथ अफ्रीका में

    कुल 12 वेन्यू पर वर्ल्ड कप मुकाबले खेले जाएंगे। साउथ अफ्रीका में 8 वेन्यू पर मैच आयोजित होंगे। वहीं, जिम्बाब्वे में 3 और नामीबिया में 1 वेन्यू पर मैचों का आयोजन होगा।

  • 8:35 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    ऑस्ट्रेलिया के सामने खिताब बचाने की चुनौती

    ऑस्ट्रेलिया की टीम डिफेंडिंग चैंपियन है। 2023 में अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती थी। अब ऑस्ट्रेलिया की नजरें अफ्रीकी धरती पर अपने खिताब को बचाने की होंगी।

  • 8:29 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    फरवरी-मार्च में होंगे क्वालिफायर

    2027 वर्ल्ड कप में बची हुई चार जगहों के लिए क्वालिफायर मैच फरवरी और मार्च 2027 में खेले जाएंगे। दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज, आयरलैंड, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड और USA का क्वालिफायर खेलना पहले ही तय हो चुका है। पहले से चल रहे क्वालिफायर के नतीजों के आधार पर चार और टीमें भी इसमें शामिल होंगी।

  • 8:19 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    कुल 57 मैचों का होगा आयोजन

    वर्ल्ड कप 2027 में 14 टीमें 12 वेन्यू पर 57 मैच खेलेंगी। ज्यादातर मैच साउथ अफ्रीका में होने की उम्मीद है, जबकि जिम्बाब्वे और नामीबिया भीको-होस्ट के तौर पर वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी करेंगे।

     

  • 7:46 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    सुपर सीरीज राउंड से तय होंगी ग्रुप स्टेज की टीमें

    टूर्नामेंट की शुरुआत में सबसे निचली रैंकिंग वाली तीन टीमें एक सुपर सीरीज राउंड खेलेंगी। ये तीनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी, यानी कुल तीन मैच खेले जाएंगे। जो टीम सबसे ऊपर रहेगी, वह 12 टीमों वाले ग्रुप स्टेज के लिए क्वालिफाई करेगी, जबकि बाकी टीमें सिर्फ दो मैच खेलने के बाद बाहर हो जाएंगी। इस सुपर सीरीज में कौन-सी टीमें हिस्सा लेंगी, यह तभी पक्का हो पाएगा जब क्वालिफाई करने वाली सभी 14 टीमें और उनकी सीडिंग साफ हो जाएगी।

  • 7:18 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    नए फॉर्मेट में खेला जाएगा टूर्नामेंट

    वर्ल्ड कप 2027 का आगाज 14 टीमों में से सबसे कम रैंकिंग वाली तीन टीमों के बीच सुपर सीरीज से होगा। इसके बाद 6-6 टीमों के दो ग्रुप होंगे, फिर सुपर 7 स्टेज, सेमी-फाइनल और फाइनल होगा।

  • 7:13 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे का टिकट पक्का

    मेजबान देश साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे फुल मेंबर नेशन होने के नाते टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालिफाई कर चुके हैं। नामीबिया भी सह-मेजबान है, लेकिन एसोसिएट मेंबर होने के कारण उन्हें सीधी एंट्री नहीं मिलेगी। नामीबिया को क्वालिफिकेशन प्रक्रिया के जरिए अपनी जगह बनानी होगी। टॉप टीमें ODI रैंकिंग के कट-ऑफ पर नजर रखे हुए हैं, जबकि अगले साल की शुरुआत में होने वाले क्वालिफायर्स के जरिए चार जगहें अभी भी खाली हैं। दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज भी उन टीमों में शामिल है जो अभी भी क्वालिफाई करने के लिए लंबे रास्ते से गुजर रही हैं।

  • 6:49 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    2 अक्टूबर से होगा टूर्नामेंट का आगाज

    वर्ल्ड कप 2027 2 अक्टूबर 2027 को शुरू होगा और इसका फाइनल 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में अब सिर्फ 1 साल का समय बचा है। 

  • 6:32 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    दूसरी बार मेजबानी के लिए तैयार अफ्रीका

    साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर 2027 मेन्स ODI वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे। यह दूसरी बार होगा जब अफ्रीका में ODI वर्ल्ड कप आयोजित किया जाएगा।

     

  • 6:31 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    टीवी पर लाइव होगा शेड्यूल का लॉन्च

    भारतीय फैन्स वर्ल्ड कप शेड्यूल का लाइव स्टार स्पोर्ट्स पर सकते हैं। जियोहॉटस्टार पर ये प्रोग्राम लाइव स्ट्रीम होगा। यह कार्यक्रम भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा। दुनिया भर में यह शो ICC के यूट्यब चैनल पर भी उपलब्ध होगा।

  • 6:28 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    वर्ल्ड कप के शेड्यूल से उठेगा पर्दा

    क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी होने वाला है। ICC आज रात केपटाउन में वर्ल्ड कप के फुल शेड्यूल की जानकारी देगा। भारत में इसकी कवरेज रात 8:30 बजे (IST) शुरू होगी। टूर्नामेंट का काउंटाउन शुरू हो चुका है, इसलिए हर जरूरी जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।