1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC ने ODI वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू का किया ऐलान, 3 देशों में होगा क्रिकेट का महासंग्राम

ICC ने ODI वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू का किया ऐलान, 3 देशों में होगा क्रिकेट का महासंग्राम

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jul 30, 2026 10:46 pm IST,  Updated : Jul 30, 2026 10:46 pm IST

ICC ने ODI वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट 24 साल बाद अफ्रीका लौट रहा है और साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे तथा नामीबिया इसकी संयुक्त मेजबानी करेंगे।

ODI World Cup- India TV Hindi
ODI वर्ल्ड कप Image Source : AFP

ICC मेन्स ODI वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां अब तेज हो गई हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने 30 जुलाई को टूर्नामेंट के 12 आधिकारिक वेन्यू का ऐलान कर दिया। खास बात यह है कि 24 साल बाद क्रिकेट वर्ल्ड कप की मेजबानी फिर से अफ्रीका लौट रही है। इस बार साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे। जोहान्सबर्ग में आयोजित एक भव्य समारोह में मेजबान शहरों की घोषणा की गई। साउथ अफ्रीका के आठ, जिम्बाब्वे के तीन और नामीबिया की राजधानी विंडहोक को वर्ल्ड कप के मुकाबलों की मेजबानी सौंपी गई है।

24 साल बाद अफ्रीका में वर्ल्ड कप

इससे पहले साल 2003 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या ने संयुक्त रूप से ODI वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी। अब 2027 में यह टूर्नामेंट फिर अफ्रीकी धरती पर लौटेगा, लेकिन इस बार केन्या की जगह नामीबिया मेजबान देशों में शामिल होगा। यह नामीबिया के लिए इतिहास का पहला मौका होगा जब वह किसी सीनियर ICC टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।

ICC चेयरमैन जय शाह ने कहा कि मेजबान शहरों और टूर्नामेंट ब्रांड का अनावरण वर्ल्ड कप 2027 की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उनके अनुसार यह आयोजन दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को एक साथ लाएगा और क्रिकेट के सबसे बड़े वैश्विक आयोजनों में से एक के प्रति उत्साह को और बढ़ाएगा।

नए फॉर्मेट में होंगे 57 मुकाबले

ICC ने पहले ही साफ कर दिया है कि 2027 वर्ल्ड कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 57 मैच खेले जाएंगे। इस बार टूर्नामेंट नए थ्री स्टेज फॉर्मेट में आयोजित होगा। सबसे पहले 12वीं से 14वीं रैंक वाली तीन टीमें सुपर सीरीज खेलेंगी, जिसमें राउंड-रॉबिन मुकाबलों के बाद विजेता टीम अगले स्टेज में पहुंचेगी। इसके बाद 12 टीमों को दो समूहों में बांटा जाएगा, जहां प्रत्येक ग्रुप में 6-6 टीमें होंगी और सभी टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। दोनों ग्रुप की शीर्ष तीन-तीन टीमों के अलावा सर्वश्रेष्ठ सातवीं टीम सुपर-7 स्टेज में पहुंचेगी। सुपर-7 में कुल 21 मुकाबले होंगे। इसके बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। सुपर-7 में पहले स्थान पर रहने वाली टीम चौथे स्थान की टीम से भिड़ेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी।

ODI वर्ल्ड कप 2027 के सभी 12 वेन्यू इस प्रकार हैं:-

साउथ अफ्रीका

  • वांडरर्स स्टेडियम (जोहान्सबर्ग)
  • सेंचुरियन (त्शवाने)
  • न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (केप टाउन)
  • किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन)
  • सेंट जॉर्ज पार्क (गेबेरहा)
  • मंगाउंग ओवल (ब्लोमफोनटेन)
  • बोलैंड पार्क (पार्ल)
  • बफेलो पार्क (कुगोम्पो सिटी, जिसे पहले ईस्ट लंदन के नाम से जाना जाता था)

जिम्बाब्वे

  • हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे)
  • क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो)
  • फाले मोसी-ओआ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (विक्टोरिया फॉल्स)

नामीबिया

  • नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक)

यह भी पढ़ें:

ODI WC 2027 में भारत और पाकिस्तान के बीच होंगे कई मुकाबले, आईसीसी ने बना दिया ऐसा फॉर्मेट

ODI वर्ल्ड कप 2027 में दिखेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? आर अश्विन ने बताई पूरी सच्चाई

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल