1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे क्रिकेट में ऐतिहासिक मील के पत्थर के करीब विराट कोहली, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बनाएंगे यह अनोखा कीर्तिमान

वनडे क्रिकेट में ऐतिहासिक मील के पत्थर के करीब विराट कोहली, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बनाएंगे यह अनोखा कीर्तिमान

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Nov 01, 2026 06:16 pm IST,  Updated : Nov 01, 2026 06:16 pm IST

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के दौरे पर अब 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा और इसमें विराट कोहली के पास सिर्फ 2 रन बनाकर इतिहास रचने का मौका रहेगा।

Virat Kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : PTI

भारत और न्यूजीलैंड के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज खत्म होने के बाद अब चार नवंबर से दोनों टीमों के बीच में पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा, जिसमें टीम इंडिया की कोशिश टी20 सीरीज की तरह इसे भी अपने नाम करने पर रहने वाली है। टीम इंडिया के अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज काफी अहम रहने वाली है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर सबसे ज्यादा नजरें रहेंगी। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों का वेस्टइंडीज के खिलाफ घर पर खेली गई पिछली वनडे सीरीज में बल्ले से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था। वहीं अब ऐसे ही फॉर्म की उम्मीद न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में भी है। वहीं विराट कोहली के पास इस वनडे सीरीज में अपने नाम दो बड़े ऐतिहासिक रिकॉर्ड कर लेंगे।

तीसरे नंबर पर 13000 रनों के आंकड़े से सिर्फ 2 कदम दूर कोहली

विराट कोहली की गिनती वर्ल्ड क्रिकेट में लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट के महान खिलाड़ियों में की जाती है, जिसमें उनका बल्ले से रिकॉर्ड भी शानदार देखने को मिलता है। कोहली जो अब इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेल रहे हैं उनके पास न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज में दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका रहने वाला है। विराट कोहली वनडे में नंबर-3 की पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हैं, जिसमें वह इस नंबर पर 13000 रनों के आंकड़े को पूरा करने से सिर्फ 2 रन दूर हैं। कोहली यदि ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो वनडे इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज बन जाएंगे जो नंबर-3 की पोजीशन पर 13000 या उससे अधिक रन बनाने में कामयाब हो सके। वहीं कोहली के अलावा रिकी पोंटिंग सिर्फ दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जो वनडे फॉर्मेट में नंबर-3 की पोजीशन पर 10000 से अधिक रन बनाने में कामयाब हो सके थे, जिनके नाम कुल 12662 रन दर्ज हैं। वहीं वनडे में किसी एक बैटिंग पोजीशन पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर जिनके नाम ओपनिंग में 15310 रन दर्ज हैं।

कोहली के पास सचिन को इस मामले में पीछे छोड़ने का मौका

वनडे फॉर्मेट में विराट कोहली सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सर्वकालिक महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को काफी पहले पीछे छोड़ चुके हैं। वहीं अब कोहली के पास लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने की लिस्ट में सचिन को पीछे छोड़ने का मौका है। अभी कोहली और सचिन दोनों ही 60-60 शतकों के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 की पोजीशन पर काबिज हैं, जिसमें कोहली एक शतक और लगाते ही पहले नंबर की कुर्सी पर पूरी तरह से काबिज हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें

मिचेल सैंटनर ने रचा इतिहास, बने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा T20I मैच खेलने वाले खिलाड़ी

ग्लेन फिलिप्स ने मचाया तहलका, टीम इंडिया के खिलाफ रनों का अंबार लगाकर तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।