1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC अंक तालिका में फिर मचेगी उथल पुथल, टॉप 2 टीमों के बीच होने जा रही है टक्कर

WTC अंक तालिका में फिर मचेगी उथल पुथल, टॉप 2 टीमों के बीच होने जा रही है टक्कर

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Oct 08, 2026 04:25 pm IST,  Updated : Oct 08, 2026 04:25 pm IST

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। सीरीज के दौरान तीन मुकाबले होंगे, जिसका पहला मैच 9 अक्टूबर से डरबन में खेला जाएगा।

wtc champion south africa cricket team- India TV Hindi
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की विजेता साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

WTC यानी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत एक बार फिर से मुकाबले शुरू होने जा रहे हैं। डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका पिछले कुछ दिनों से थमी हुई थी, ​उसमें अब फिर से उथल पुथल मचेगी। मजे की बात ये है कि अब टॉप दो टीमें आमने सामने आने वाली हैं, इसलिए ये तो पक्का नजर आ रहा है कि मुकाबला कड़ाकेदार होगा। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, जहां वनडे के बाद अब टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। 

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच 9 अक्टूबर से होगा शुरू

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। इसका पहला मुकाबला 9 अक्टूबर यानी शुक्रवार से खेला जाएगा। मैच डरबन में होना है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी, जिसे साउथ अफ्रीका ने 2.1 से अपने नाम किया था। अब टेस्ट में कौन सी टीम बाजी मारेगी, ये देखना दिलचस्प होगा। दूसरा मुकाबला 18 अक्टूबर और तीसरा 27 अक्टूबर से शुरू होगा। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका ऑस्ट्रेलिया पहले और साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर काबिज

खास बात ये है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में इस वक्त ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले नंबर पर है और साउथ अफ्रीकी टीम दूसरे नंबर पर काबिज है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक इस सीजन 10 टेस्ट खेलकर उसमें से आठ जीते हैं और दो में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 80 पीसीटी के साथ पहले नंबर पर काबिज है। इसके बाद दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है, जिसने अब तक चार मैच खेलकर उसमें से तीन में जीत दर्ज की है। एक में हार मिली है। उसका पीसीटी 75 का है। यानी दोनों के बीच काफी कम पीसीटी का अंतर है। 

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को ही फाइनल में हराकर जीता था खिताब

सीरीज का हरएक मैच काफी अहम होगा। याद कीजिए जब साल 2025 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला गया था, तब साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को ही हराकर खिताब अपने नाम किया था। अब फिर से दोनों टीमें आमने सामने आने वाली हैं। हर मैच के बाद अंक तालिका में बदलाव दिखाई दे सकता है। जब सीरीज का समापन होगा कि प्वाइंट्स टेबल नए रूप में दिख सकती है। 

यह भी पढ़ें 

रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में उतरेगी भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही मैच में दी थी बड़ी हार

कप्तान ने अचानक छोड़ दी टेस्ट टीम की कमान, जनवरी 2024 में ही मिली थी धनंजय डिसिल्वा को जिम्मेदारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।