1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई की टाटा कॉलोनी के लेबर कैंप में लगी भीषण आग, धड़ाधड़ फटे 7 गैस सिलेंडर; धमाके का VIDEO आया सामने

मुंबई की टाटा कॉलोनी के लेबर कैंप में लगी भीषण आग, धड़ाधड़ फटे 7 गैस सिलेंडर; धमाके का VIDEO आया सामने

 Reported By: Sachin Chaudhary,  Written By: Malaika Imam
 Published : Oct 08, 2026 04:13 pm IST,  Updated : Oct 08, 2026 04:45 pm IST

मुंबई के एक लेबर कैंप में भीषण आग लग गई। आगे लगने के दौरान 7 गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाके हुए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 लेबर कैंप में लगी भीषण आग- India TV Hindi
लेबर कैंप में लगी भीषण आग Image Source : REPORTER

महाराष्ट्र के मुंबई के मुलुंड ईस्ट स्थित टाटा कॉलोनी में लेबर कैंप में गुरुवार को भीषण आग लग गई। यह लेबर कैंप धारावी से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए बनाए गए प्रोजेक्ट परिसर में स्थित है। कैंप का निर्माण G+1 ढांचे में किया गया है। आग लगने के बाद कैंप में रह रहे बड़ी संख्या में मजदूर जान बचाकर बाहर भागे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

7 गैस सिलेंडर फटने की सूचना

आग लगने की शुरुआती वजह गैस सिलेंडर में विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है। जोनल DCP के मुताबिक, अब तक 7 गैस सिलेंडर फट चुके हैं। हालांकि, आग लगने के सही कारण की जांच की जा रही है। आग की सूचना मिलते ही करीब 15 दमकल गाड़ियां, एंबुलेंस, नवघर पुलिस और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हैं। जोनल DCP के मुताबिक, कैंप में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अभी तक किसी के हताहत होने या मौत की सूचना नहीं है। पुलिस की ओर से भी मौके पर जरूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

गोरेगांव मेट्रो स्टेशन के नीचे बस में भीषण आग

बीते महीने महाराष्ट्र के मुंबई में शाम के वक्त करीब 6.15 बजे गोरेगांव के पश्चिमी इलाके में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक टूरिस्ट बस में आग लग गई। बस गोरेगांव मेट्रो स्टेशन के नीचे सिग्नल के पास खड़ी थी। आग लगने के बाद बस से उठने वाला घना धुआं ऊपर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। धुआं भरने के कारण लोगों को स्टेशन से नीचे जाने के लिए कहा गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस, 108 एंबुलेंस और मेट्रो अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। आग की वजह से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के बाद ड्राइवर बस से नीचे उतर गया था, जिसके बाद धमाके के साथ बस में आग फैल गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ। दमकल की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।

ये भी पढ़ें-

कोलकाता एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पूरे परिसर में सुरक्षा टाइट; यही से ममता बनर्जी को आना है दिल्ली

'हम पूरी तरह तैयार हैं, फोर्स तैनात कर दी गई है...', CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस का बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।