1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नाना पाटेकर की कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत, तो फिर पुलिस ने क्यों दर्ज किया केस?

नाना पाटेकर की कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत, तो फिर पुलिस ने क्यों दर्ज किया केस?

 Reported By: Sachin Chaudhary,  Written By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 09, 2026 07:35 am IST,  Updated : Oct 09, 2026 08:10 am IST

दिग्गज अभिनेता नान पाटेकर की मौत के बाद, पणजी पुलिस ने BNSS की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था।

नाना पाटेकर की फाइल...- India TV Hindi
नाना पाटेकर की फाइल फोटो। Image Source : PTI

मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर की गोवा में मौत के मामले में पुलिस ने अननेचुरल डेथ (अप्राकृतिक मृत्यु) का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने BNSS की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 75 वर्षीय अभिनेता को डोना पाउला के ओशन पार्क स्थित उनके घर से बांबोलिम के मणिपाल अस्पताल के कैजुअल्टी वार्ड में मृत अवस्था में लाया गया था। इस मामले की आगे की जांच PSI नितिन नाइक की देखरेख में की जा रही है।

मामला दर्ज होने का कारण क्या?

डॉक्टरों के अनुसार, नाना पाटेकर को जब अस्पताल लाया गया तब वे मृत हो चुके थे (Brought Dead)। नियमानुसार, जब किसी व्यक्ति को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया जाता है, तो अस्पताल प्रशासन को पुलिस को सूचित करना होता है और कानूनी प्रक्रिया के तहत इसे 'मेडिको-लीगल केस' (MLC) और अप्राकृतिक मौत के रूप में दर्ज कर पोस्टमॉर्टम कराया जाता है।

बता दें कि MLC एमएलसी दर्ज कराना अपने आप में अपराध या संदेहास्पद मौत का प्रमाण नहीं होता है। कई स्थितियों में अस्पताल कानूनी नियमों के अनुसार MLC दर्ज करते हैं ताकि मौत की परिस्थितियों और कारण का आधिकारिक दस्तावेज तैयार किया जा सके।

निधन का प्राथमिक कारण क्या?

डॉक्टरों के मुताबिक, शुरुआती तौर पर यह कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) का मामला लग रहा है, क्योंकि वे पहले से ही हृदय रोग के मरीज थे और उनकी दवाइयां चल रही थीं। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज (GMC) में पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

नाना पाटेकर का गुरुवार को पुणे ग्रामीण के डोंजे गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटे मल्हार पाटेकर ने मुखाग्नि दी। 75 साल की उम्र में गोवा में उनका निधन हुआ। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव डोंजे लाया गया, जहां पूरे सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। कई कलाकारों, फिल्म निर्देशकों और उनके साथ काम कर चुके लोगों ने उन्हें याद किया। लोगों ने कहा कि नाना पाटेकर अपनी दमदार अदाकारी और अलग अंदाज के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

‘जाना तो सबको है, मैं भी कल रहूं या न रहूं…’, मौत से 4 दिन पहले नाना पाटेकर का आखिरी भाषण; VIDEO

"अच्छा महसूस नहीं हो रहा है", नाना पाटेकर का अंतिम मैसेज, दोस्त को रात 2:30 बजे लिखा था

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।