गरबा के लिए खूबसूरत लहंगे, चनिया चोली के डिजाइन, लोग कहें Wow
गरबा के लिए खूबसूरत लहंगे, चनिया चोली के डिजाइन, लोग कहें Wow
गरबा और डांडिया के लिए खूबसूरत ड्रेस खरीदनी है या पुराने लहंगे और स्कर्ट को नया लुक देना है तो आप इन डिजाइन से आइडिया ले सकते हैं। देखिए खूबसूरत चनिया चोली और गरबा ड्रेस।
Published : Oct 09, 2026 09:00 am IST, Updated : Oct 09, 2026 09:00 am IST
1/5Image Source : Insta: @pallavii.khadee
नवरात्रि शुरू होते ही गरबा की तैयारियां भी होने लगती हैं। गुजरात ही नहीं पूरे भारत में लोग अब गरबा करते हैं और धूमधाम से त्योहार का जश्न मनाते हैं। गरबा पर खूबसूरत लहंगे, मेकअप, ज्वेलरी और खास लुक तैयार किया जाता है।
2/5Image Source : Insta: @pallavii.khadee
गरबा के लिए गुजराती स्टाइल लहंगा और चनिया चोली सबसे ज्यादा डिमांड में रहते हैं। इसमें खासतौर से रॉयल ब्लू, ब्लैक और मरून कलर के साथ मल्टी कलर और डिजाइन तैयार किए जाते हैं। आप इस तरह का लहंगा खरीद सकते हैं।
3/5Image Source : Insta: @pallavii.khadee
अगर आप सिंगल ब्लू कलर नहीं चाहते तो किसी मैचिंग शेड वाले टू कलर लहंगा और चोली को मैच कर सकते हैं। इसके साथ मिरर वर्क का दुपट्टा और ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी से आप अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं।
4/5Image Source : Insta: @pallavii.khadee
गरबा और डांडिया के लिए आप कलरफुल लहंगा, स्कर्ट या दुपट्टे खरीद लें। अगर आपके पास कोई पुरानी स्कर्ट पड़ी है तो उसका मैचिंग गुजराती स्टाइल ब्लाउज ले लें और उसे गरबा नाइट पर पहनें। इसके साथ मैचिंग सिल्वर ज्वैलरी और बिंदी के डिजाइन से लुक को खास बनाएं।
5/5Image Source : Insta: @pallavii.khadee
गरबा और डांडिया अक्सर रात में खेला जाता है तो इसके लिए लोग डार्क कलर्स को चुनते हैं लेकिन ऑफ व्हाइट जैसे लाइट कलर आपको भीड़ से अलग बना सकते हैं। आप इस तरह का ऑफ व्हाइट लहंगा और इसके साथ मल्टीकलर ब्लाउज पहन सकती हैं।