एक साल में T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, सूर्या से कितने पीछे हैं ईशान किशन
एक साल में T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, सूर्या से कितने पीछे हैं ईशान किशन
भारतीय टीम के बल्लेबाज ईशान किशन ने इस साल अब तक टी20 इंटरनेशनल में जबरदस्त बल्लेबाजी की है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में वे सूर्यकुमार यादव का पीछे छोड़ दें। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन हैं।
Published : Oct 08, 2026 06:40 pm IST, Updated : Oct 08, 2026 06:40 pm IST
1/6Image Source : ap
भारतीय टीम के बल्लेबाज ईशान किशन ने इस साल अब तक टी20 इंटरनेशनल में जबरदस्त बल्लेबाजी की है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में वे सूर्यकुमार यादव का पीछे छोड़ दें। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज कौन हैं।
2/6Image Source : ap
सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में टी20 इंटरनेशनल में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। उन्होंने तब 31 मैच खेलकर 1164 रन बनाए थे। तब उनके बल्ले से एक शतक और सात अर्धशतक आए थे। वे भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
3/6Image Source : ap
ईशान किशन इस वक्त दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस साल यानी 2026 में अबतक 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 1042 रन बनाए थे। उन्होंने इस साल एक शतक और सात अर्धशतक लगाए हैं। यानी वे सूर्यकुमार यादव से अब केवल 122 रन पीछे हैं।
4/6Image Source : getty
इस लिस्ट में तीसरा नाम अभिषेक शर्मा का है। उन्होंने साल 2025 में 21 मैच खेलकर 859 रन बनाए थे। तब उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक आए थे।
5/6Image Source : pti
इस साल भी अभिषेक शर्मा जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 2026 में अब तक 30 मैच खेलकर 832 रन बना लिए हैं। इसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं।
6/6Image Source : ap
विराट कोहली ने साल 2022 में 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर 781 रन बनाए थे, तब उनके बल्ले से एक शतक और आठ अर्धशतक आए थे। ये विराट कोहली का इस फॉर्मेट में पहला और अकेला शतक है।