T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज, सिर्फ एक के नाम 100+ सिक्स
T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज, सिर्फ एक के नाम 100+ सिक्स
T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाजों में सिर्फ एक के नाम 100 से ज्यादा छक्के दर्ज हैं। आइए जानते हैं T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाजों के बारे में...
Published : Oct 08, 2026 02:24 pm IST, Updated : Oct 08, 2026 02:24 pm IST
1/6Image Source : PTI
T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के धाकड़ बल्लेबाज लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। भारत के एक बल्लेबाज के नाम T20I में सबसे ज्यादा छक्के दर्ज हैं। आइए जानते हैं T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाजों के बारे में...
2/6Image Source : PTI
T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में शिवम दुबे 5वें स्थान पर हैं। शिवम ने 80 T20I मैचों की 60 पारियों में 71 छक्के जड़े हैं। दुबे लंबे-लंबे छक्के जड़ने के लिए काफी मशहूर हैं।
3/6Image Source : AFP
युवराज सिंह T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। युवराज ने 58 T20I मैचों की 51 पारियों में 75 छक्के जड़ने का कमाल किया। दिग्गज ऑलराउंडर ने अपने करियर में लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ने का कारनामा भी किया था।
4/6Image Source : PTI
ईशान किशन T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। ईशान किशन 62 T20I मैचों की 62 पारियों में 85 छक्के जड़े हैं।
5/6Image Source : PTI
तिलक वर्मा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। तिलक ने अब तक 66 T20I मैचों की 62 पारियों में 87 छक्के जड़े हैं। तिलक इस साल T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने का बड़ा कारनामा कर सकते हैं।
6/6Image Source : PTI
T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाजों में टॉप पर धाकड़ सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं। अभिषेक T20I क्रिकेट में 100 से ज्यादा छक्के जड़ने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं। उनके बल्ले से 63 T20I मैचों की 62 पारियों में 135 छक्के जड़े हैं।