ऑफिस में बॉसी लुक के लिए परफेक्ट हैं करीना कपूर के ये लुक्स, देखिए तस्वीरें
ऑफिस में बॉसी लुक के लिए परफेक्ट हैं करीना कपूर के ये लुक्स, देखिए तस्वीरें
ऑफिस में स्मार्ट और बॉसी लुक चाहिए तो करीना कपूर के इन लुक्स को कॉपी कर सकती हैं। फॉर्मल सूट हो या स्कर्ट आप हर ड्रेस में सबसे खास दिखेंगे। देखने वाले भी हो जाएंगे इंप्रेस।
Published : Oct 08, 2026 12:32 pm IST, Updated : Oct 08, 2026 12:32 pm IST
1/8Image Source : Insta: @kareenakapoorkhan
अगर आप ऑफिस मीटिंग में कुछ फॉर्मल पहनना चाहते हैं तो इसके लिए करीना कपूर के लुक्स को कॉपी कर सकते हैं। करीना कपूर अक्सर बॉसी लुक में नजर आती हैं। फॉर्मल ड्रेस के लिए आप करीना के इन लुक्स को कॉपी कर सकती हैं।
2/8Image Source : Insta: @kareenakapoorkhan
फॉर्मल में व्हाइट कलर सबसे ज्यादा खास लगता है। ऑफिस में स्टाइलिश और अट्रैक्टिव दिखने के लिए आप करीना के जैसा फुल व्हाइट पेंट और शर्ट पहन सकती हैं। इसके साथ ब्लैक बेल्ट आपको एकदम परफेक्ट लुक देगी।
3/8Image Source : Insta: @kareenakapoorkhan
अगर ब्लैक आउटफिट पसंद है तो फुल ब्लैक काफी अट्रैक्टिव लगता है। ब्लैक शर्ट के साथ ब्लैक पैंट या स्कर्ट पहन सकती हैं। खुले बालों के साथ इस तरह का लुक काफी ग्लैमरस लगता है।
4/8Image Source : Insta: @kareenakapoorkhan
लॉन्ग ब्लेजर भी इन दिनों ट्रेंड में हैं। फुल व्हाइट पेंट और शर्ट के साथ करीना की तरह लॉन्ग ग्रे ब्लेजर पहन सकती हैं। ये लुक आपको एकदम बॉसी और स्लाइलिश वाइव्स देगा।
5/8Image Source : Insta: @kareenakapoorkhan
स्कर्ट वाला लुक पसंद आता है या कुछ चेंज चाहिए तो करीना कपूर की तरह फुल ब्राउन सूट पहन सकती हैं। स्कर्ट के साथ इस तरह का आउटफिट मीटिंग और फॉर्मल गैदरिंग के लिए अच्छा ऑप्शन है।
6/8Image Source : Insta: @kareenakapoorkhan
डार्क ब्राउन आउटफिट पहनना है तो इसके लिए करीना कपूर जैसा सूट पहन सकती हैं। ये आपको परफेक्ट बॉसी लुक देगा। सिंगल कलर वाले आउटफिट ऑफिस में काफी अच्छे लगते हैं।
7/8Image Source : Insta: @kareenakapoorkhan
किसी दिन कुछ लाइट पहनना है तो आप लॉन्ग स्कर्ट के साथ प्रिंटेड शर्ट को टकइन करके पहन सकती हैं। बंधे हुए बाल और उसके साथ एक अच्छी घड़ी आपके लुक को और भी ऑकर्षक बना देगा।
8/8Image Source : Insta: @kareenakapoorkhan
ऑफिस में किसी दिन कैजुअल पहनना है तो ब्लू जींस के साथ व्हाइट शर्ट या लॉन्ग स्लीव्स का टॉप पहन सकती हैं। इसके साथ हील्स कैरी करेंगी तो लुक टोटली बदल जाएगा।