मासिक शिवरात्रि के दिन करें ये 3 आसान उपाय, धन से भर सकती है आपकी तिजोरी
मासिक शिवरात्रि के दिन करें ये 3 आसान उपाय, धन से भर सकती है आपकी तिजोरी
मासिक शिवरात्रि का व्रत हर माह में रखा जाता है। इस दिन व्रत के साथ ही कुछ उपाय करने से आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे।
Published : Oct 07, 2026 10:24 pm IST, Updated : Oct 07, 2026 10:34 pm IST
1/4Image Source : Magnific
मासिक शिवरात्रि के दिन कुछ आसान से उपाय आपको धन लाभ दिला सकते हैं। 8 अक्टूबर को भी मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा इस दिन आप व्रत ना भी रख पाएं तो नीचे दिए गए उपायों को करके अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं
2/4Image Source : Magnific
अपनी धन-संपत्ति में वृद्धि के लिये और अपनी घर की तिजोरियों को हमेशा भरा रखने के लिये मासिक शिवरात्रि के दिन सवा किलो साबुत चावल लें और उनमें से कुछ चावल शिव मन्दिर में चढ़ाएं और बाकी चावलों को किसी जरूरतमंद में बांट दें।
ऐसा करने से आपके धन के भंडार हमेशा भरे रहेंगे।
3/4Image Source : Magnific
आपके घर की सुख-समृद्धि को किसी की नजर ना लगे, इसके लिये मासिक शिवरात्रि के दिन हाथ में जौ का आटा लेकर भगवान शंकर के चरणों में स्पर्श कराकर, बाद में उस जौ के आटे की रोटियां बना लें और गाय के बछड़े या बैल को खिला दें। ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि को किसी की नजर नहीं लगेगी। साथ ही आपको आर्थिक उन्नति भी प्राप्त होगी।
4/4Image Source : Magnific
अपने बिजनेस की बढ़ोतरी के लिये मासिक शिवरात्रि के दिन रंगोली वाले पांच अलग-अलग रंग लें और शाम के समय शिव मन्दिर में जाकर उन रंगों से एक छोटी-सी गोल आकृति में रंगोली बनाएं। अब इस रंगोली के बींचो-बीच घी का दीपक जलाएं और अपने बिजनेस की बढ़ोतरी के लिये भगवान से प्रार्थना करें। आज ऐसा करने से आपकी दिन-दोगनी, रात-चौगनी तरक्की होगी और साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।