तुलसी को लेकर ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी! जानें कब पत्ते तोड़ना माना जाता है वर्जित
तुलसी को लेकर ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी! जानें कब पत्ते तोड़ना माना जाता है वर्जित
घर में तुलसी का पौधा रखना बेहद शुभ माना जाता है, लेकिन इसकी पूजा और देखभाल से जुड़े कुछ धार्मिक नियम भी बताए गए हैं। इन बातों का ध्यान रखने से तुलसी की पवित्रता बनाए रखने में मदद मिलती है।
Published : Oct 07, 2026 08:33 pm IST, Updated : Oct 07, 2026 08:33 pm IST
1/6Image Source : pinterest
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को विशेष पवित्रता प्राप्त है। इसे भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है, इसलिए घरों में तुलसी की पूजा करने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी की सेवा और पूजा करते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना चाहिए। माना जाता है कि इन नियमों का पालन करने से तुलसी की पवित्रता बनी रहती है। अगर आपके घर में भी तुलसी का पौधा है, तो इन जरूरी बातों को जरूर जान लें।
2/6Image Source : magnific
तुलसी के पत्ते जरूरत के हिसाब से ही लेने चाहिए। बिना किसी कारण रोजाना या बार-बार पत्तियां तोड़ना धार्मिक दृष्टि से उचित नहीं माना जाता। पूजा के लिए जितने तुलसी दल की आवश्यकता हो, उतने ही पत्ते लें। पत्तियां तोड़ते समय इस बात का ध्यान रखें कि पौधे की टहनियों या नई पत्तियों को नुकसान न पहुंचे।
3/6Image Source : magnific
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रात के समय तुलसी के पौधे को छूने या उसके पत्ते तोड़ने से बचना चाहिए। इसके अलावा रविवार, एकादशी और कुछ विशेष तिथियों पर भी तुलसी दल तोड़ना वर्जित माना जाता है। पूजा में तुलसी की जरूरत हो तो इन दिनों के लिए पहले से पत्ते रख लेना उचित माना जाता है।
4/6Image Source : pinterest
तुलसी का भगवान विष्णु को अतिप्रिय हैं। भगवान विष्णु, शालिग्राम और उनके विभिन्न स्वरूपों की पूजा में तुलसी दल अर्पित करने की परंपरा है। मान्यता है कि श्रद्धा पूर्वक तुलसी अर्पित करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। पूजा के लिए हमेशा साफ और स्वच्छ तुलसी दल का ही इस्तेमाल करें।
5/6Image Source : pinterest
तुलसी का पौधा घर में रखने के साथ उसके आसपास स्वच्छता बनाए रखना भी जरूरी माना जाता है। पौधे के पास कूड़ा, गंदा पानी या बेकार सामान जमा न होने दें। साफ स्थान पर तुलसी का पौधा रखने से उसकी पवित्रता बनी रहती है। सुबह तुलसी में जल अर्पित करने और दीपक जलाने की परंपरा भी है।
6/6Image Source : pinterest
तुलसी को केवल एक पौधा नहीं, बल्कि धार्मिक रूप से पूजनीय माना जाता है। इसलिए इसकी पूजा करते समय पूरी श्रद्धा और स्वच्छता रखें। सुबह तुलसी को जल अर्पित कर दीपक जलाने की परंपरा है। मान्यता है कि नियमित रूप से तुलसी की पूजा करने से घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है।