1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. किचन सिंक बार बार हो रहा जाम, साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान नुस्खे

किचन सिंक बार बार हो रहा जाम, साफ करने के लिए अपनाएं ये आसान नुस्खे

किचन का सिंक बार-बार जाम होना एक आम समस्या है, जो आमतौर पर सिंक में जमा होने वाले तेल, चिकनाई और भोजन के छोटे टुकड़ों के कारण होती है। कई बार ऐसा होता है कि सिंक पूरा जाम हो जाता है और उसमें पानी भर जाता है। ऐसे में लोगों को ये समझ नहीं आता कि इसे कैसे साफ किया जाए। अगर आपकी भी यही समस्या है तो अब घबराने की जरूरत नहीं

Written By: Ritu Raj
Published : Oct 07, 2026 05:31 pm IST,  Updated : Oct 07, 2026 05:31 pm IST
बेकिंग सोडा और सफेद सिरका: ये बहुत कारगर तरीका माना जाता है। इसके लिए सिंक के छेद में 1 कप बेकिंग सोडा डालें। इसके ऊपर 1 कप सफेद सिरका डालें। दोनों के बीच रिएक्शन होगी और झाग बनेगा। इसे 15–20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, फिर ऊपर से खौलता हुआ गर्म पानी डाल दें। इससे जाम सिंक आसानी से खुल जाएगा।
1/5 Image Source : magnific

लिक्विड डिशवॉश: इसके लिए 2 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर या बर्तन धोने वाला लिक्विड सिंक के ड्रेन में डालें। इसके ऊपर 1 कैटल गर्म पानी डालें। डिटर्जेंट पाइप में चिपकी हुई चिकनाई को ढीला करके बाहर बहा देता है।
2/5 Image Source : magnific
लिक्विड डिशवॉश: इसके लिए 2 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर या बर्तन धोने वाला लिक्विड सिंक के ड्रेन में डालें। इसके ऊपर 1 कैटल गर्म पानी डालें। डिटर्जेंट पाइप में चिपकी हुई चिकनाई को ढीला करके बाहर बहा देता है।
उबलता हुआ पानी: अगर सिंक में चिकनाई या जमा हुआ तेल है, तो केवल उबलता पानी ही काफी मददगार होता है। इसके लिए एक बर्तन में 2–3 लीटर पानी अच्छे से उबालें और उसे सीधे सिंक के ड्रेन पाइप में धीरे-धीरे डालें। अगर ड्रेन पाइप पतला प्लास्टिक का है, तो पानी बहुत ज्यादा खौलता हुआ न हो, हल्का सा ठंडा करके ही डालें।
3/5 Image Source : magnific

नमक और बेकिंग सोडा: आधा कप नमक और आधा कप बेकिंग सोडा लें। इस मिश्रण को सिंक के छेद में डालें और लगभग 30-40 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ऊपर से 1-2 मग गर्म पानी डालें। यह जमी हुई गंदगी को काट देता है।
4/5 Image Source : magnific
नमक और बेकिंग सोडा: आधा कप नमक और आधा कप बेकिंग सोडा लें। इस मिश्रण को सिंक के छेद में डालें और लगभग 30-40 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ऊपर से 1-2 मग गर्म पानी डालें। यह जमी हुई गंदगी को काट देता है।
प्लंजर: अगर पानी बिल्कुल रुक गया है, तो सिंक प्लंजर का इस्तेमाल करें। सिंक के छेद पर प्लंजर रखकर 8-10 बार ऊपर-नीचे प्रेशर बनाएं, जिससे दबाव से फंसा हुआ कचरा बाहर निकल जाएगा।
5/5 Image Source : magnific

Advertisement