कपल गोल्स में नंबर 1 हैं कियारा-सिद्धार्थ, त्योहार पर ऐसे करें फेस्टिव लुक्स कॉपी
कपल गोल्स में नंबर 1 हैं कियारा-सिद्धार्थ, त्योहार पर ऐसे करें फेस्टिव लुक्स कॉपी
कियारा सिद्धार्थ बॉलीवुड के नंबर 1 कपल हैं जो कपल्स के बीच फैशन गोल्स सेट करते हैं। अगर आप भी फेस्टिवल पर एकदम परफेक्ट कपल की तरह दिखना चाहते हैं तो उनके इन लुक्स को कॉपी कर सकते हैं।
Published : Oct 07, 2026 12:39 pm IST, Updated : Oct 07, 2026 12:39 pm IST
1/6Image Source : Insta: @kiaraaliaadvani
कियारा सिद्धार्थ की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। त्योहार हो या कोई पार्टी फंक्शन दोनों एक दूसरे के साथ पोज देते नजर आते हैं। हाथों में हाथ डाले ये कलप नए-नए कपल गोल्स सेट करता है। करवाचौथ से लेकर दिवाली तक त्योहार पर इनके लुक्स को आप कॉपी कर सकते हैं।
2/6Image Source : Insta: @kiaraaliaadvani
नवरात्रि में डांडिया नाइट और गरबा के लिए ये बेस्ट आउटफिट हो सकता है। आप मल्टीकलर लहंगा और उसके साथ ऑफ व्हाइट जोधपुरी कुर्ता सूट पहन सकते हैं।
3/6Image Source : Insta: @kiaraaliaadvani
करवाचौथ पर खूबसूरत लुक पाने के लिए आप कियारा आडवाणी की तरह खूबसूरत साड़ी पहन सकती हैं। लाल पीले जैसे चटख रंग की बजाय आप लाइट और पेस्टल कलर्स चुन सकते हैं। आप अपने पति को सिद्धार्थ जैसे ड्रेसअप करने में मदद कर सकती हैं।
4/6Image Source : Insta: @kiaraaliaadvani
दिवाली पूजा पर कुछ हल्का पहनना है तो आप सूट पहन सकती हैं। कानों में बड़े ईयररिंग के साथ आप खुद को स्टाइलिश बना सकती हैं। पति को मैचिंग कुर्ता पहनाकर एक परफेक्ट कपल लुक पा सकती हैं।
5/6Image Source : Insta: @kiaraaliaadvani
दिवाली पार्टी में जाना है या साड़ी पहननी है तो आप कियारा की तरह कोई लाइट पिंक या पीच कलर की साड़ी पहन सकती हैं। गले में खूबसूरत चोकर के साथ लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। पति के लुक को कुर्ता और सदरी के साथ कंप्लीट कर सकते हैं।
6/6Image Source : Insta: @kiaraaliaadvani
किसी पार्टी में कपल गोल सेट करना है तो सिद्धार्थ कियारा के इस ब्लैक एंड गोल्डन आउटफिट की तरह कुछ कैरी कर सकते हैं। देखने वालों की नजर बस आप दोनों पर ही टिकी रहेगी।