1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने पर विराट ने वायरल दावे का किया खंडन, फलाहारी महाराज ने लगाया था 5 करोड़ लेने का आरोप

प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने पर विराट ने वायरल दावे का किया खंडन, फलाहारी महाराज ने लगाया था 5 करोड़ लेने का आरोप

 Written By: Vanson Soral
 Published : Oct 07, 2026 12:01 pm IST,  Updated : Oct 07, 2026 12:53 pm IST

फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा के 5 करोड़ वाले दावे को विराट कोहली के प्रवक्ता ने पूरी तरह झूठा बताया है। विराट के प्रवक्ता ने कहा कि विराट कोहली प्रेमानंद महाराज से अपनी गहरी आस्था और सम्मान के चलते मिलते हैं।

Virat Kohli - India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : PTI

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और प्रेमानंद महाराज से जुड़ा एक दावा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दावा किया गया था कि वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए विराट कोहली को कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये दिए गए थे। अब विराट कोहली की ओर से इस दावे का खंडन किया गया है। उनके प्रवक्ता ने आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए इन्हें झूठा, बेबुनियाद और तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है।

प्रेमानंद महाराज से मुलाकात पर प्रवक्ता ने दिया बयान

विराट कोहली के प्रवक्ता की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा विराट कोहली को लेकर किए गए दावे पूरी तरह गलत और तथ्यों से परे हैं। बयान में स्पष्ट किया गया कि विराट कोहली प्रेमानंद महाराज से केवल अपनी गहरी आस्था और सम्मान के कारण मिलने जाते हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि हम साफ तौर पर कहना चाहते हैं कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने विराट कोहली के बारे में जो दावे किए हैं, वे पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद और तथ्यों के लिहाज से गलत हैं। बयान में आगे कहा गया कि विराट कोहली, प्रेमानंद महाराज जी के प्रति अपनी गहरी आस्था और सम्मान के कारण ही उनसे मिलने जाते हैं। हम इन दावों का पुरजोर खंडन करते हैं और मीडिया से आग्रह करते हैं कि वे ऐसी बातों को रिपोर्ट करने या आगे बढ़ाने से पहले पूरी सावधानी बरतें, तथ्यों की जांच करें और जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करें।

फलाहारी महाराज ने किया था दावा

दरअसल, सोशल मीडिया पर हाल के दिनों में एक दावा वायरल हुआ, जिसमें कहा गया कि राजस्थान की एक निजी कंपनी ने कथित तौर पर विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम तक लाने के लिए 5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। यह दावा फलाहारी महाराज के नाम से मशहूर दिनेश शर्मा ने किया था।

दावे के मुताबिक, जनवरी 2023 में विराट कोहली की प्रेमानंद महाराज से पहली मुलाकात के दौरान एक प्रॉपर्टी बिल्डर लॉबी और राजस्थान की एक निजी कंपनी ने कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। आरोप में यह भी कहा गया कि इसके पीछे उद्देश्य प्रेमानंद महाराज के प्रचार और लोकप्रियता को बढ़ाना था। गौरतलब है कि विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अक्सर प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन जाते रहते हैं। दोनों की महाराज के साथ मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आते रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

OUT या NOT OUT? ईशान किशन के कैच पर थर्ड अंपायर के फैसले से भड़के WI के खिलाड़ी, VIDEO वायरल

कप्तान श्रेयस अय्यर ने शतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड, कोहली का बहुत बड़ा कीर्तिमान ध्वस्त

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।