Published : Oct 06, 2026 10:54 pm IST, Updated : Oct 06, 2026 10:54 pm IST
1/4Image Source : Unsplash
बुधवार 7 अक्टूबर को द्वादशी तिथि का श्राद्ध है और साथ ही इस दिन मघा नक्षत्र भी विराजमान रहेगा। ऐसे में बुधवार के दिन कुछ उपाय करने से आपको पारिवारिक जीवन में खुशियों की प्राप्ति हो सकती है और साथ ही आर्थिक रूप से भी आप संपन्न हो सकते हैं। आइए जान लेते हैं इन उपायों के बारे में।
2/4Image Source : Unsplash
अगर आपके जीवन में मिठास की जगह समस्याओं ने ले ली है, तो जीवन से समस्याओं को दूर करने के लिये और रिश्तों में मजबूती लाने के लिये बुधवार के दिन स्नान आदि के बाद एक इमली का पैकेट लेकर श्री गणेश के मन्दिर में जाकर चढ़ाएं। बुधवार के दिन ऐसा करने से आपके जीवन से समस्याएं दूर होगी और रिश्तों में मजबूती आयेगी।
3/4Image Source : Unsplash
अगर आपके घर में हमेशा किसी न किसी चीज़ का अभाव बना रहता है, तो बुधवार के दिन अपने घर के आसपास किसी मंदिर में जाकर गाय के घी का दीपक जलाएं और हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करें। बुधवार के दिन ऐसा करने से आपके घर में कभी किसी चीज का अभाव नहीं रहेगा और आर्थिक उन्नति भी आपको प्राप्त हो सकती है।
4/4Image Source : Unsplash
अगर कुछ दिनों से आपको नौकरी से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो बुधवार को घी, पिसी हुई शक्कर और सफेद तिल मिलाकर लड्डू बनाएं और भगवान गणेश को भोग लगाएं। अगर आप तिल के लड्डू न बना पाएं, तो सफेद तिल, थोड़ा-सा घी और थोड़ी पिसी हुई शक्कर अलग-अलग लेकर मन्दिर में दान कर दें। बुधवार के दिन ऐसा करने से नौकरी से संबंधित जो भी परेशानी आपको झेलनी पड़ रही है उससे आपको जल्द ही मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही आप आर्थिक रूप से संपन्न भी होंगे।