टाटा ने फेस्टिव सीजन में खोला ऑफर्स का पिटारा, Curvv पर ₹1.25 लाख तक की छूट; Nexon पर भी बड़ा फायदा
टाटा ने फेस्टिव सीजन में खोला ऑफर्स का पिटारा, Curvv पर ₹1.25 लाख तक की छूट; Nexon पर भी बड़ा फायदा
टाटा मोटर्स ने नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए ऑफर्स का पिटारा खोल दिया है। कंपनी ने अक्टूबर 2026 के लिए कई चुनिंदा कारों पर कंज्यूमर बेनिफिट, एक्सचेंज, स्क्रैपेज और लॉयल्टी ऑफर पेश किए हैं।
Published : Oct 07, 2026 01:35 pm IST, Updated : Oct 07, 2026 01:35 pm IST
1/6Image Source : Tata official website
फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने वालों के लिए टाटा मोटर्स ने ऑफर्स का पिटारा खोल दिया है। कंपनी ने अक्टूबर 2026 के लिए अपनी चुनिंदा पैसेंजर कारों पर कंज्यूमर बेनिफिट, एक्सचेंज, स्क्रैपेज, लॉयल्टी और इंटरवेंशन ऑफर पेश किए हैं। इस ऑफर में सबसे ज्यादा फायदा टाटा कर्व पर मिल रहा है, जहां एलिजिबल वेरिएंट पर कुल लाभ ₹1.25 लाख तक पहुंच रहा है। वहीं नेक्सॉन के कुछ पेट्रोल वेरिएंट पर ₹75,000 तक का फायदा मिल सकता है।
2/6Image Source : Tata official website
टाटा के अक्टूबर ऑफर में कर्व सबसे आगे है। कर्व X को छोड़कर एलिजिबल वेरिएंट पर ₹30,000 का कंज्यूमर ऑफर, ₹40,000 का एक्सचेंज बेनिफिट, ₹45,000 का स्क्रैपेज बेनिफिट और ₹50,000 का लॉयल्टी बेनिफिट दिया जा रहा है। इन सभी पात्र लाभों को मिलाकर अधिकतम फायदा ₹1.25 लाख तक हो सकता है। हालांकि, सभी ऑफर हर ग्राहक के लिए लागू नहीं होंगे। वहीं Curvv X पर सामान्य कंज्यूमर, एक्सचेंज या स्क्रैपेज ऑफर नहीं है। इस मॉडल पर ₹20,000 तक का लॉयल्टी बेनिफिट दिया जा रहा है।
3/6Image Source : Tata official website
नेक्सॉन खरीदने वालों के लिए भी अक्टूबर का ऑफर काफी आकर्षक है। चुनिंदा पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट जैसे स्मार्ट+, स्मार्ट+S, प्योर, प्योरS, प्योर+, प्योर+ S और प्योर+ PS पर ₹75,000 तक का अधिकतम लाभ मिल सकता है। इन वेरिएंट पर ₹10,000 का कंज्यूमर ऑफर और ₹45,000 का इंटरवेंशन ऑफर शामिल है। इसके अलावा एक्सचेंज या स्क्रैपेज के जरिए भी अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। नेक्सॉन CNG पर अधिकतम फायदा ₹60,000 तक है। इसमें ₹10,000 कंज्यूमर बेनिफिट, ₹25,000 इंटरवेंशन और एक्सचेंज या स्क्रैपेज के तहत ₹20,000-₹25,000 तक का फायदा शामिल है। वहीं नेक्सॉन डीजल पर अधिकतम लाभ ₹20,000 तक सीमित है।
4/6Image Source : Tata official website
टाटा की टियागो और टिगोर पर भी फेस्टिव सीजन में फायदा मिल रहा है। टियागो के आउटगोइंग पेट्रोल और CNG वर्जन पर, XE को छोड़कर, ₹35,000 तक का अधिकतम लाभ है। इसमें कंज्यूमर, इंटरवेंशन, एक्सचेंज और स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल हैं। वहीं टिगोर पर अधिकतम ₹30,000 तक का फायदा मिल सकता है।
5/6Image Source : Tata official website
बड़ी SUV पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए हैरियर और सफारी पर भी ऑफर उपलब्ध है। दोनों के डीजल वेरिएंट पर ₹45,000 तक का अधिकतम लाभ मिल रहा है। इसमें ₹10,000 का कंज्यूमर और एक्सचेंज या स्क्रैपेज के जरिए अतिरिक्त फायदा शामिल है। इसके अलावा सिएरा के पेट्रोल और डीजल मॉडल पर ₹30,000 तक का अधिकतम ऑफर है।
6/6Image Source : Tata official website
टाटा के सभी ऑफर हर ग्राहक या हर वेरिएंट पर लागू नहीं होंगे। कंज्यूमर, एक्सचेंज, स्क्रैपेज, इंटरवेंशन और लॉयल्टी बेनिफिट हमेशा एक साथ जोड़कर नहीं मिल सकते। खासकर एक्सचेंज और स्क्रैपेज का फायदा पुराने वाहन की पात्रता पर निर्भर करेगा। इसलिए कार खरीदने से पहले अधिकृत टाटा डीलर से अंतिम डिस्काउंट और लागू ऑफर की पुष्टि करना जरूरी है।