iPhone 17 की डील प्राइस आई सामने, Flipkart पर मिलेगा हजारों रुपये सस्ता
iPhone 17 की डील प्राइस आई सामने, Flipkart पर मिलेगा हजारों रुपये सस्ता
Flipkart Big Billion Days Sale में एप्पल के पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 17 को अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। यह आईफोन पिछले साल सितंबर में 82,900 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ था।
Published : Oct 07, 2026 07:23 pm IST, Updated : Oct 07, 2026 07:23 pm IST
1/5Image Source : PTI
iPh0ne 17 की कीमत हाल में भी बढ़ी है। पिछले साल 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ यह फोन 99,900 रुपये में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर इसे लगभग 20,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। iPhone 17 की कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिलेगा।
2/5Image Source : PTI
फ्लिपकार्ट पर यह फोन 79,999 रुपये की इफेक्टिव प्राइस में खरीदा जा सकेगा। अपकमिंग सेल में यह आईफोन 84,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन की कीमत पहले ही 15,000 रुपये कम कर दी गई है। इसके अलावा 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इस तरह से कुल 15,000 रुपये बचाए जा सकेंगे।
3/5Image Source : PTI
एप्पल का यह आईफोन 6.3 इंच के OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें डायनैमिक आईलैंड और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह आईफोन Apple के A19 Bionic चिपसेट पर काम करता है। फोन में 256GB, 512GB और 1TB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
4/5Image Source : Apple
iPhone 17 के बैक में डुअल कैमरा दिया गया है। यह फोन 48MP के मेन और 48MP के सेकेंडरी कैमरे के साथ आता है। कंपनी ने फोन में 18MP का सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा दिया है। साथ ही, यह फोन डेडिकेटेड कैप्चर बटन के साथ आता है। यही नहीं, इसमें एक्शन बटन भी दिया गया है।
5/5Image Source : PTI
यह आईफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 256GB, 512GB और 1TB में आता है। नए आईफोन के लॉन्च होते ही कंपनी ने पिछले साल पेश किए गए iPhone 17 और iPhone Air की कीमत में हजारों रुपये का इजाफा कर दिया है। 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुए iPhone 17 की कीमत बढ़कर 99,900 रुपये हो गई है।