1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. कॉमेडी के शौकीनों के लिए बेस्ट है 'चुंबक', 2 सीजन और 16 एपिसोड में मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट

कॉमेडी के शौकीनों के लिए बेस्ट है 'चुंबक', 2 सीजन और 16 एपिसोड में मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट

नेटफ्लिक्स की 2 सीजन और 16 एपिसोड वाली वेब सीरीज 'चुंबक' कॉमेडी से भरपूर है, जिसका हर किरदार भी काफी मजेदार है। इसमें नीना गुप्ता, अर्जुन बिजलानी और हेली शाह जैसे कलाकार हैं।

Written By: Himanshi Tiwari
Published : Oct 07, 2026 11:40 pm IST,  Updated : Oct 07, 2026 11:40 pm IST
'चुंबक' एक कॉमेडी सीरीज है, जो 'चुंबक कॉलोनी' में बने घरों में रहने वाले पांच परिवारों की जिंदगी पर आधारित है। यह कॉलोनी मुंबई के चेंबूर इलाके में है, जो बहुत पुराना और असल इलाका है। इस सीरीज को आतिश कपाड़िया और जमनादास 'जेडी' मजेठिया ने बनाया है, जो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'खिचड़ी' जैसे पॉपुलर शोज के लिए जाने जाते हैं।
1/7 Image Source : Instagram/@netflix_in
'चुंबक' एक कॉमेडी सीरीज है, जो 'चुंबक कॉलोनी' में बने घरों में रहने वाले पांच परिवारों की जिंदगी पर आधारित है। यह कॉलोनी मुंबई के चेंबूर इलाके में है, जो बहुत पुराना और असल इलाका है। इस सीरीज को आतिश कपाड़िया और जमनादास 'जेडी' मजेठिया ने बनाया है, जो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'खिचड़ी' जैसे पॉपुलर शोज के लिए जाने जाते हैं।
हर मोहल्ले में एक ऐसा परिवार होता है, जो कभी चीनी मांगने आ जाता है, कभी बिना बताए घर आ धमकता है, आपकी जीत का जश्न आपसे भी ज्यादा जोर-शोर से मनाता है और आपकी बातें आपसे पहले ही जान जाता है। अब सोचिए कि ऐसे पांच परिवार अगल-बगल रह रहे हों तो कितनी उथल-पुथल मचेगी। 'चुंबक' हमें उस तरह के मोहल्ले की याद दिलाता है, जिसे हम सब मिस करते हैं, जहां घरों के दरवाजे हमेशा खुले रहते थे और पड़ोसियों को मिलने के लिए अपॉइंटमेंट की जरूरत नहीं पड़ती थी। मिलिए नेटफ्लिक्स के नए परिवार से, जो 'चुंबक कॉलोनी' में हैं।
2/7 Image Source : Instagram/@netflix_in

28 अगस्त को रिलीज हो रही 'चुंबक' एक मजेदार, कई पीढ़ियों वाली कॉमेडी सीरीज है। यह आज के शहरी भारतीय मोहल्ले पर आधारित है, जहां कोई भी जश्न छोटा नहीं होता, कोई भी मुश्किल बात छिपी नहीं रहती और हर दिन खूब सारी मस्ती-मजाक और हंगामा होता है। इसमें नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, अर्जुन बिजलानी, हेली शाह, मानसी पारेख, सुमीत व्यास, संदीप धर, सुमीत राघवन, अनंत वी. जोशी, अमायरा दस्तूर, डेलनाज़ ईरानी और अतुल कुमार जैसे कई कलाकार हैं।
3/7 Image Source : Instagram/@netflix_in

'चुंबक' में ऐसे यादगार किरदार हैं, जो छोटी-छोटी रोजमर्रा की बातों को भी बड़ी घटना बना देते हैं। चाहे वो बिना बुलाए समस्या सुलझाने वाले हों, जोश में आकर सलाह देने वाले हों, अनजाने में मुसीबत खड़ी करने वाले हों या फिर मजेदार गपशप करने वाले हों। 'चुंबक' की कहानी कहने का अंदाज हर पीढ़ी के दर्शकों को पसंद आने वाला है। यह दर्शकों को एक ऐसे जीवंत समुदाय से भी रूबरू कराता है, जो एक बड़े परिवार की तरह साथ रहता है।
4/7 Image Source : Instagram/@netflix_in

'चुंबक' का पहला सीजन 10 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 8 एपिसोड के साथ रिलीज हुआ था। इसका दूसरा सीजन 1 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आया था। 'चुंबक' के दोनों सीजन और 18 एपिसोड दर्शकों को बहुत पसंद आए हैं। वेब सीरीज फुल कॉमेडी से भरी हुई है, जिसमें मजेदार बातचीत के अलावा बेहतरीन किरदार भी है, जो आप को जमकर हंसाएंगे। इस सीरीज को इतना पसंद किया जा रहा है कि इसने आते ही नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 की कुर्सी हथिय ली थी।
5/7 Image Source : Instagram/@netflix_in

इस सीरीज के पहले सीजन को IMDb की तरफ से 10 में से 6.6 रेटिंग मिली है। अगर आपने अभी तक यह सीरीज नहीं देखी है तो आपको जरूर देखनी चाहिए। यह ओटीटी पर मस्ट वॉच कॉमेडी सीरीज बन गई है। इस आप अपने वीकेंड में देख सकते हैं।
6/7 Image Source : Instagram/@netflix_in
इस सीरीज के पहले सीजन को IMDb की तरफ से 10 में से 6.6 रेटिंग मिली है। अगर आपने अभी तक यह सीरीज नहीं देखी है तो आपको जरूर देखनी चाहिए। यह ओटीटी पर मस्ट वॉच कॉमेडी सीरीज बन गई है। इस आप अपने वीकेंड में देख सकते हैं।
'चुंबक' को 'साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'खिचड़ी' जैसे शोज बनाने वाले हैट्स ऑफ प्रोडक्शन ने बनाया है। जेडी मजीठिया और आतिश कपाड़िया ने प्रोड्यूस किया है। आतिश कपाड़िया ही इसके डायरेक्टर हैं। अपने रिश्तेदारों को इकट्ठा करें, दोस्तों को बुलाएं और पड़ोसियों को भी साथ ले आएं। आप 'चुंबक कॉलोनी' में होने वाली इस मजेदार हलचल का एक पल भी मिस नहीं करना चाहेंगे, क्योंकि इसके 16 एपिसोड कॉमेडी से भरपूर है।
7/7 Image Source : Instagram/@netflix_in

Advertisement