दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। ये चौंकाने और दिल दुखाने वाली खबर गुरुवार, 8 अक्टूबर की सुबह आई, जिसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। फिल्म जगत से लेकर राजनीति जगत के कई दिग्गज लगातार सोशल मीडिया के जरिए नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं अक्षय कुमार से लेकर रितेश देशमुख सहित, हिंदी से लेकर मराठी, साउथ और भोजपुरी इंडस्ट्री के भी कई सेलेब्स ने नाना पाटेकर के निधन पर हैरानी जताई है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इस बीच नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी साझा की है।
पुणे स्थित डोंजे गांव में होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार उनकी कर्मभूमि मुंबई में नहीं बल्कि उनकी जन्मभूमि में होगा। पुणे स्थित डोंजे गांव में नाना पाटेकर को अंतिम विदाई दी जाएगी, जिसकी जानकारी उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने दी है। उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर की आखिरी इच्छा थी कि उनकी आखिरी विदाई उनके गांव से ही हो, इसलिए परिवार ने डोंजे गांव से उनका अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है। दिग्गज अभिनेता के निधन के बाद अस्पताल ने उनका शव गोवा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा, जिसके बाद परिवार उनका पार्थिव देह पुणे लेकर पहुंचेगा।
आखिरी समय में नाना पाटेकर के साथ मौजूद थे ये दो लोग
मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने नाना पाटेकर के निधन की जानकारी दी और बताया कि उन्हें सुबह करीब 4.20 से 4.30 के बीच अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टर्स ने करीब 45 मिनट उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। इसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दौरान नाना पाटेकर के परिवार से कोई उनके साथ मौजूद नहीं था। डॉक्टर के मुताबिक, नाना पाटेकर के आखिरी समय में उनके दोस्त और एक केयरटेकर उनके साथ मौजूद थे।
गोवा में क्यों थे नाना पाटेकर?
नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने बताया कि नाना पाटेकर गोवा में क्यों थे। मल्हार के अनुसार, उनके पिता किसी निजी काम के सिलसिले में गोवा गए थे। मल्हार परिवार के साथ गोवा के लिए निकल गए हैं। नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर दोपहर के बाद पुणे लाया जाएगा। दिग्गज अभिनेता के अचानक निधन पूरा देश शोक में डूब गया है। बॉलीवुड में भी नाना पाटेकर के निधन से शोक की लहर दौड़ गई है।
ये भी पढ़ेंः नाना पाटेकर का निधन, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सदमे में इंडस्ट्री