1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन? शादी के बाद पत्नी से हो गए थे अलग, बेटे की बीमारी से हुई थी मौत

जानिए नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन? शादी के बाद पत्नी से हो गए थे अलग, बेटे की बीमारी से हुई थी मौत

 Reported By: Sachin Chaudhary,  Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Oct 08, 2026 08:44 am IST,  Updated : Oct 08, 2026 08:58 am IST

नाना पाटेकर के निधन से हर कोई दुखी है। नाना पाटेकर ने 1978 में नीलकांति पाटेकर से शादी की थी। जानिए अब नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है?

फिल्म दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन- India TV Hindi
फिल्म दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन Image Source : PTI

दिग्गज अभिनेता और समाज सेवी नाना पाटकेर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया। वे गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोश पाए गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड समेत आम जन भी लोग बेहद दुखी हैं। नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन था? इसकी जानकारी सामने आई है।

नाना ने 1978 में की थी शादी

नाना पाटेकर ने 1978 में नीलकांति पाटेकर से शादी की थी। दोनों की शादीशुदा जिंदगी लंबे समय तक चली, लेकिन बाद में दोनों अलग रहने लगे। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से बहुत ज्यादा चर्चा नहीं की। नाना पाटेकर के पिता का नाम गजानंद पाटेकर था। वह टेक्सटाइल कारोबार से जुड़े हुए थे। नाना का जन्म महाराष्ट्र में हुआ और उनका शुरुआती जीवन एक सामान्य परिवार में बीता।

  • पत्नी: नीलकांति पाटेकर — दोनों ने 1978 में शादी की थी। बाद में दोनों अलग रहने लगे। 
  • बेटा: मल्हार पाटेकर — फिल्म निर्देशन से जुड़े हैं। 
  • एक बेटा: दुर्वासा की लगभग ढाई वर्ष की उम्र में बीमारी से मृत्यु हो गई थी। 
  • पिता: गजानंद पाटेकर — टेक्सटाइल व्यवसाय से जुड़े थे। 
  • मां: निर्मला पाटेकर — उनका निधन जनवरी 2019 में 99 वर्ष की उम्र में हुआ। 
  • भाई: अशोक और दिलीप पाटेकर। 

नाना पाटेकर के बेटे

दुर्वासा पाटेकर — जन्म के करीब ढाई साल बाद बीमारी के कारण उनका निधन हो गया था।

मल्हार पाटेकर — नाना पाटेकर के बेटे हैं और फिल्म निर्माण/निर्देशन से जुड़े रहे हैं।

नाना पाटेकर ने जल संरक्षण के क्षेत्र में भी किया काम

नाना पाटेकर एक्टर के साथ-साथ समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते हैं। नाना पाटेकर के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 'नाम फाउंडेशन' के जरिए महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में जल संरक्षण और वॉटरशेड मैनेजमेंट के क्षेत्र में उन्होंने जो काम किया, वह काफी अहम और उल्लेखनीय है। आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारों की उन्होंने जो मदद की, वह कई परिवारों के लिए एक सहारा बनी। नाना न सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार-अभिनेता थे, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील व्यक्ति भी थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। ओम शांति।

ये भी पढ़ें: 

जॉर्ज फर्नांडीस से अनुमति लेकर जंग के मैदान में कूदे, सेना की QRT में क्या किया? नाना पाटेकर का कारगिल वाला किस्सा जो आप नहीं जानते

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।