1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निधन से महज 4 दिन पहले... नाना पाटेकर का वो कार्यक्रम जहां वे तबला बजाते नजर आए; देखें VIDEO

निधन से महज 4 दिन पहले... नाना पाटेकर का वो कार्यक्रम जहां वे तबला बजाते नजर आए; देखें VIDEO

 Written By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 08, 2026 09:24 am IST,  Updated : Oct 08, 2026 09:39 am IST

मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर आखिरी बार 4 दिन पहले गोवा में आयोजित कार्यक्रम में देखा गया था। कार्यक्रम में उन्होंने सफेद कुर्ता और सफेद गमछा पहना हुआ था।

nana patekar last event- India TV Hindi
कार्यक्रम में तबला बजाते और मनोहर पर्रिकर को याद करते नजर आए थे नाना पाटेकर। Image Source : PTI

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का आज गोवा में निधन हो गया। वह 75 साल के थे। अस्पताल लाए जाने के बाद डॉक्टरों ने नाना को 45 मिनट तक सीपीआर देकर होश में लाने की कोशिश की लेकिन कोई रिएक्शन नहीं आया और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गोवा में आज नाना का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी। 

4 दिन पहले इवेंट दिखे थे, आज अचानक दुनिया छोड़ गए

नाना पाटेकर के इस तरह यूं अचानक दुनिया छोड़कर चले जाने से पूरा देश सदमे में है। सिर्फ 4 दिन पहले ही गोवा में उन्हें एक इवेंट में देखा गया था। इस इवेंट में वे सफेद कुर्ते और सफेद गमछे में नजर आए थे। दिग्गज अभिनेता 4 अक्टूबर को गोवा में आयोजित 'सम्राट क्लब इंटरनेशनल' के एक इंस्टॉलेशन समारोह में शामिल हुए थे। 

नाना ने मनोहर पर्रिकर की जमकर तारीफ की थी

गोवा में यह कार्यक्रम गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की याद में हुआ था। इस कार्यक्रम में उन्होंने मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व और उनके कार्यों की जमकर तारीफ की थी। इस कार्यक्रम का वीडियो भी सामने आया है। नाना 'सिदादे डी गोवा, डोना पाउला' में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर बोल रहे थे, जहां माननीय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। एक और वीडियो में नाना कलाकारों के साथ तबला बजाते और उन्हें प्रोत्साहित करते नजर आ रहे हैं।

इससे पहले साल 2016 में अभिनेता ने कहा था, ''मनोहर पर्रिकर मेरे करीबी दोस्त हैं और मुझे इसका गर्व है। राजनीति में बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो आपके दोस्त हों और आप उन पर गर्व कर सकें।''

आखिरी इवेंट में मनोहर पर्रिकर को याद करते दिखे नाना-

नाना पाटेकर का गोवा से लगाव

पाटेकर को गोवा से बहुत ज्यादा लगाव था। वह मुंबई, पुणे के अलावा गोवा में भी अपना समय बिताते थे और आज नाना का निधन गोवा के डोना पाउला स्थित उनके आवास पर कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ। नाना गोवा की पारंपरिक लोक संस्कृति से भी जुड़े रहे। उन्होंने हाल ही में गोवा के पारंपरिक 'दिवली नृत्य' के कलाकारों के साथ मंच साझा किया था और पारंपरिक वाद्ययंत्र 'सामेल' भी बजाया था। 

'मैंने दोस्त खो दिया'

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ उनके बहुत गहरे और व्यक्तिगत संबंध थे। प्रमोद सांवत ने नाना की मौत को निजी क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने बहुत अच्छा दोस्त खो दिया है। उन्होंने कहा, ''नाना पाटेकर का निधन गोवा में हुआ है, ये खबर सुनकर मुझे बहुत ही बुरा लगा। मैं उनके परिवार के दुख में शामिल हूं। वह गोवा में बहुत बार आते थे और रहते थे। 2 दिन पहले उन्होंने गोवा में एक फंक्शन अटेंड किया था, उस प्रोग्राम में मैं खुद जाने वाला था लेकिन जा नहीं पाया। उस फंक्शन में नाना कलाकारों के साथ स्टेज पर डांस भी कर रहे थे, मैंने उनका वीडियो देखा था। उनका निधन देश और कला के लिए बहुत बड़ी क्षति है।''

यह भी पढ़ें-

'देश के लिए इतना तो कर सकते हैं', जब फिल्म छोड़ कारगिल युद्ध में कूदे नाना पाटेकर, वजन आधा रह गया

जानिए नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन? शादी के बाद पत्नी से हो गए थे अलग, बेटे की बीमारी से हुई थी मौत

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।