Published : Oct 08, 2026 06:25 pm IST, Updated : Oct 08, 2026 06:25 pm IST
1/4Image Source : Magnific
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से होने जा रही है और नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घटस्थापना करते समय आपको किन 3 जरूरी नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए।
2/4Image Source : Magnific
सही दिशा में रखें नारियल- घटस्थापना के दौरान घट के ऊपर नारियल भी रखा जाता है। हालांकि, नारियल आपको इस तरह से रखना चाहिए कि उसका मुख (तीन आंख वाला भाग) ऊपर आसमान या नीचे जमीन की ओर न हो। नारियल को हमेशा इस तरह से रखें कि उसका मुख साधक की ओर रहे।
3/4Image Source : Magnific
सही धातु का करें चयन- घटस्थापना में हमेशा आपको तांबे, मिट्टी, पीतल या फिर सोने के कलश का इस्तेमाल करना चाहिए। गलती से भी लोहे या फिर स्टील के कलश का इस्तेमाल न करें, ऐसा करने पर आपकी पूजा निष्फल रह सकती है।
4/4Image Source : Magnific
सही मुहूर्त का रखें ध्यान- घट को सही समय पर आपको स्थापित करना चाहिए। राहुकाल या फिर रात के समय घट को स्थापित करने पर पूजा के बाद भी आपको शुभ फल नहीं मिलते। शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 12 मिनट तक है। इसके साथ ही अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11 बजकर 37 मिनट से दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक भी आप घट स्थापित कर सकते हैं।