कोलेस्ट्रॉल लेवल करना चाहते हैं कम, तो इन 5 फलों का जरूर करें सेवन
कोलेस्ट्रॉल लेवल करना चाहते हैं कम, तो इन 5 फलों का जरूर करें सेवन
शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। ऐसे में इसे समय रहते कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। ऐसे में डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब पर 5 ऐसे फलों के बारे में बताया है जिसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है।
Published : Oct 09, 2026 05:06 pm IST, Updated : Oct 09, 2026 05:06 pm IST
1/5Image Source : magnific
केला: केला काने में जितना स्वादिष्ट लगता है, हार्ट हेल्थ के लिए भी उतना ही फायदेमंद माना जाता है। केले में पोटेशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके सेवन से आर्टरीज में ब्लड का फ्लो बेहतर होता है। इसके साथ ही ये बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करता है। इसे सुबह नाश्ते में खाएं।
2/5Image Source : magnific
अनानास: अनानास में ब्रोमेलिन नाम का एंजाइम पाया जाता जो एंटीइंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर होता है और हार्ट में ब्लॉकेज को रोकता है। साथ ही साथ ये विटामिन सी का भी बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसके अलावा इसमें फाइबर भी होता है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
3/5Image Source : magnific
नींबू: नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है। ये एक पावरफुल एंडीऑक्सीडेंट है जो स्ट्रेस को कम करने और ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है। नींबू में पेक्टिन नाम का फाइबर होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। ये सूजन को कम करने में भी मददगार है। आप नींबू पानी पी सकते हैं या फिर सैलेड पर डालकर भी खा सकते हैं।
4/5Image Source : magnific
संतरा: संतरा विटामिन C और फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड वेसल्स को साफ रखते हैं और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को ऑक्सीडाइज होने से रोकते हैं।
5/5Image Source : magnific
पपीता: पपीता फाइबर, पोटैशियम और विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड स्ट्रीम में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करता है और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखने में मदद करता है।