1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. केवल एक वनडे मैच खेलाकर कर दिया टीम से बाहर, अब लगातार दो अर्धशतक लगाकर दिया करारा जवाब

केवल एक वनडे मैच खेलाकर कर दिया टीम से बाहर, अब लगातार दो अर्धशतक लगाकर दिया करारा जवाब

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Oct 09, 2026 04:22 pm IST,  Updated : Oct 09, 2026 04:45 pm IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया ए की टीमों के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में रजत पाटीदार ने लगातार दो अर्धशतक लगा दिए हैं। बाकी बल्लेबाज जब फ्लॉप रहे, तब उन्होंने अच्छी पारियां खेलीं।

rajat patidar- India TV Hindi
रजत पाटीदार Image Source : AFP

भारत के बहुत सारे क्रिकेटर ऐसे हैं, जो एक दो मैच खेलकर ही टीम से बाहर हो गए। जिनका नाम तक अब कोई नहीं जानता। इस वक्त भी ऐसे कुछ खिलाड़ी हैं, जिन्हें केवल एक मौका मिला और उसके बाद टीम से बाहर कर दिए गए। ऐसा ही एक नाम रजत पाटीदार का भी सामने आता है। हालांकि वे इस वक्त भारत ए के लिए खेल रहे हैं और वहां उन्होंने बैक टू बैक दो अर्धशतक लगातार सिलेक्टर्स को जहां करारा जवाब दिया है, वहीं अपनी दावेदारी फिर से पेश कर दी है। 

रजत पाटीदार ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ लगाए दो अर्धशतक

रजत पाटीदार को भारत के लिए वनडे खेलने का केवल एक ही मौका मिला। जब टीम इंडिया साल 2023 में साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई थी, जब उन्हें दिसंबर 2023 में एक मैच खेलने के लिए मिला। इस मैच में रजत ने 22 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद वे टीम से ऐसे बाहर हुए कि अब तक वापसी नहीं कर पाए हैं। इस बीच लगातार रजत कहीं ना कहीं खेलते रहे और रन भी बनाते रहे, लेकिन उनका सिलेक्शन टीम इंडिया में नहीं हो पाया। इस वक्त रजत पाटीदार इंडिया ए की टीम में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेल रहे हैं, जब बाकी बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे, तब भी रजत ने लगातार दो मैचों में अर्धशतकीय पारियां खेली। 

अच्छी पारी के बाद भी टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाए रजत 

भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए वनडे सीरीज के पहले मैच में रजत पाटीदार ने 51 बॉल पर 53 रनों की पारी खेली थी। तब उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया था। इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने 81 बॉल पर 67 रनों की पारी खेली। इस बार उनके बल्ले से तीन चौके और एक छक्का आया। ये बात और है कि रजत की दोनों पारियां एक तरह से व्यर्थ गईं और टीम के काम तो नहीं आईं, लेकिन उन्होंने अपनी उपयोगिता जरूर साबित कर दी है। 

भारत के लिए अब तक टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं पाटीदार

अब तक रजत पाटीदार ने तीन टेस्ट भारत के लिए खेले हैं, उसमें उन्होंने 63 रन बनाए हैं, लेकिन अब तक उन्हें टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है। अब देखना होगा कि रजत पाटीदार की ये दो पारियां टीम इंडिया में वापसी के लिए सहायक होंगी कि नहीं। 

यह भी पढ़ें 

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले ही टेस्ट में ये क्या हुआ, टूटते टूटते बचा 26 साल पुराना कीर्तिमान

भारतीय बल्लेबाजों की खुल गई पोल, बैक टू बैक दो मैचों में रहे फ्लॉप

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।