क्या बल्ब की धूल छीन रही है घर की चमक? इन घरेलू नुस्खे से करें साफ
क्या बल्ब की धूल छीन रही है घर की चमक? इन घरेलू नुस्खे से करें साफ
घर में लगे बल्ब और ट्यूबलाइट्स की चमक और रोशनी एक समय के बाद कम होने लगती है। इसकी असल वजह है इसपर जमी धूल, मिट्टी की परत का जमना। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता कि बल्ब को कैसे साफ किया जाए। अगर आप इसे साफ करने के लिए आसान उपाय ढूंढ रहे हैं तो यहां बताए गए टिप्स को अपना सकते हैं। यहां जान लें बल्ब को साफ करने का आसान घ
Published : Oct 09, 2026 01:10 pm IST, Updated : Oct 09, 2026 01:10 pm IST
1/5Image Source : magnific
सूखा माइक्रोफाइबर कपड़ा : बल्ब को साफ करने के लिए सबसे पहले बल्ब पर जमी सूखी धूल को किसी सूखे और मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ लें। माइक्रोफाइबर कपड़ा धूल के कणों को आसानी से चिपका लेता है और कांच पर स्क्रैच नहीं आने देता।
2/5Image Source : magnific
सिरका और पानी का घोल: अगर बल्ब पर जिद्दी दाग या चिकनाई जम गई है, तो सिरका और पानी के घोल का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में आधा कप पानी और आधा कप सफेद सिरका मिलाएं। इस घोल को सीधे बल्ब पर न छिड़कें, बल्कि कपड़े पर थोड़ा सा स्प्रे करें। कपड़े से बल्ब को हल्के हाथों से पोंछें और फिर सूखे कपड़े से सुखा लें।
3/5Image Source : magnific
गुनगुना पानी और डिशवॉश लिक्विड: रसोई या पंखे के पास लगे बल्बों पर अक्सर तेल और धूल जम जाता है। इससे साफ करने के लिए एक कटोरी हल्के गुनगुने पानी में 2-3 बूंद डिशवॉशिंग लिक्विड मिलाएं। फिर एक साफ कपड़े को इस घोल में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें। बल्ब को पोंछकर साफ करें और तुरंत सूखे कॉटन कपड़े से पोंछ लें।
4/5Image Source : magnific
बेकिंग सोडा: अगर बल्ब के कांच पर बहुत पुराने या सख्त धब्बे जम गए हैं तो थोड़ा सा बेकिंग सोडा लें और उसमें कुछ बूंदें पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को स्पंज या कपड़े की मदद से धब्बों वाले हिस्से पर हल्का सा रगड़ें। इसके बाद नम कपड़े से साफ कर लें और फिर सूखे कपड़े से पोंछें।
5/5Image Source : magnific
आइसोप्रोपिल रबिंग अल्कोहल: बल्बों को बिना पानी के तुरंत सुखाने और चमकाने के लिए रबिंग अल्कोहल बहुत फायदेमंद है। इसके लिए रुई या माइक्रोफाइबर कपड़े पर थोड़ा सा रबिंग अल्कोहल या हैंड सैनिटाइजर लगाएं। इससे बल्ब को पोंछें। इससे बल्ब पर जमी गंदगी हट जाएगी।