1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI 2nd T20I: होप ने खेली धुआंधार शतकीय पारी, वेस्टइंडीज ने 250 रनों के टारगेट को किया हासिल
  Live Now

IND vs WI 2nd T20I: होप ने खेली धुआंधार शतकीय पारी, वेस्टइंडीज ने 250 रनों के टारगेट को किया हासिल

 Written By: Abhishek Pandey
 Updated : Oct 09, 2026 10:55 pm IST

वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 250 रनों के टारगेट को 18.3 ओवर्स में सिर्फ 4 विकेट के नुकसान पर हासिल करने के साथ सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है।

India vs West Indies- India TV Hindi
भारत बनाम वेस्टइंडीज Image Source : PTI

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची के स्टेडियम में खेला जिसमें वेस्टइंडीज की टीम ने 250 रनों के टारगेट को 18.3 ओवर्स में हासिल करने के साथ सीरीज को अब 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद टीम इंडिया की तरफ से शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें उन्होंने 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 249 रनों का स्कोर बनाया था। भारतीय टीम की तरफ से इस मैच में संजू सैमसन के बल्ले से जहां 82 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली तो वहीं ईशान किशन ने 43 रनों पारी खेली। इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 40 जबकि तिलक वर्मा के बल्ले से नाबाद 44 रनों की पारी देखने को मिली। वेस्टइंडीज की तरफ से गेंदबाजी में रोस्टन चेज ने कमाल दिखाया जिन्होंने कुल तीन विकेट हासिल किए तो वहीं इसके अलावा शमर स्प्रिंगर ने 2 विकेट हासिल किए। इसके बाद टारगेट का पीछा करने उतरी विंडीज टीम की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही लेकिन उनके कप्तान शे होप की नाबाद 103 रनों की धुआंधार पारी ने उनको एक ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। इससे पहले टीम इंडिया ने इस सीरीज के पहले मुकाबले को एकतरफा 8 विकेट से अपने नाम किया था।

सैमसन ने बल्ले से दिखाया कमाल, तिलक का भी दिखा धुआंधार अंदाज

रांची टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को 249 के बड़े स्कोर तक पहुंचाने में संजू सैमसन का बल्ले से अहम योगदान देखने को मिला, जिन्होंने ओपनिंग में जहां तेज शुरुआत दी तो वहीं 41 गेंदों में 82 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा ईशान किशन ने भी 43 रनों की पारी खेली। वहीं अंतिम ओवर्स में बल्लेबाजी करने उतरे तिलक वर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से धुआंधार 44 और 43 रनों की पारी देखने को मिली। रांची में पहली बार कोई टीम टी20 इंटरनेशनल में 200 रनों का आंकड़ा पार करने में कामयाब हो सकी।

होप और रदरफोर्ड की पारी पड़ गई टीम इंडिया पर भारी

टारगेट का पीछा करने उतरे वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, जिसमें उन्होंने पहले ही ओवर में 2 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद विंडीज कप्तान शे होप और शेरफेन रदरफोर्ड ने ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि लगातार तेजी से रन बनाने का सिलसिला भी जारी रखा जिसमें दोनों के बीच में चौथे विकेट के लिए 54 गेंदों में 120 रनों की साझेदारी देखने को मिली। रदरफोर्ड जब इस मैच में 84 रन बनाकर आउट हुए तब तक वेस्टइंडीज की टीम इस मुकाबले में काफी पकड़ मजबूत कर चुकी थी। शे होप 45 गेंदों में 102 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ टीम को जीत दिलाकर वापस पवेलियन लौटे।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में दूसरे टी20 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटीकपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव।

वेस्टइंडीज - शे होप (विकेटकीपर, कप्तान), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ।

 

Latest Cricket News

Live updates :IND vs WI 2nd T20I Live Updates Ranchi

Auto Refresh
Refresh
  • 10:45 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से मुकाबले को किया अपने नाम

    रांची के मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में विंडीज टीम ने 250 रनों के टारगेट को सिर्फ 18.3 ओवर्स में हासिल करने के साथ मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस मैच में विंडीज टीम की जीत में उनके कप्तान शे होप का कमाल देखने को मिला जिन्होंने 102 रनों की शानदार नाबाद कप्तानी पारी खेली।

  • 10:41 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    वेस्टइंडीज को जीत के चाहिए सिर्फ 10 रन

    भारतीय टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने 250 रनों के टारगेट का पीछा करने के साथ 18 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 240 रन बना लिए हैं, जिसमें अब उनको जीत हासिल करने के लिए 2 ओवर्स में 10 रन और बनाने हैं।

  • 10:31 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    16 ओवर्स में वेस्टइंडीज ने बनाए 199 रन

    वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 250 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 16 ओवर्स का खेल खत्म होने पर चार विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए हैं। शे होप 75 और रोमारियो शेफर्ड 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। विंडीज टीम को अब जीत हासिल करने के लिए बचे 4 ओवर्स में 51 रन और बनाने हैं।

  • 10:23 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    शेरफेन रदरफोर्ड 84 रन बनाकर हुए आउट

    भारतीय टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 250 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने अपना चौथा विकेट 15वें ओवर की पहली गेंद पर शेरफेन रदरफोर्ड के रूप में 178 के स्कोर पर गंवा दिया। रदरफोर्ड के बल्ले से इस मैच में धुआंधार 37 गेंदों में 84 रनों की पारी देखने को मिली।

  • 10:15 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    वेस्टइंडीज ने 13 ओवर्स में बनाए 170 रन

    भारतीय टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 250 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 13 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिए हैं, जिसमें शेरफेन रदरफोर्ड 78 और शे होप 61 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 10:06 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    वेस्टइंडीज ने 11 ओवर्स में बनाए 129 रन

    भारतीय टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 250 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 11 ओवर्स का खेल खत्म होने पर तीन विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिए हैं। शे होप 54 और शेरफेन रदरफोर्ड 46 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 9:54 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    वेस्टइंडीज ने 9 ओवर्स में बनाए 113 रन

    वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 250 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 9 ओवर्स का खेल खत्म होने पर तीन विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए थे। शे होप फिफ्टी पूरी करने के बाद 53 और शेरफेन रदरफोर्ड 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 9:44 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    वेस्टइंडीज ने 7 ओवर्स में बनाए 86 रन

    भारतीय टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 250 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 7 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। शे होप 38 और शेरफेन रदरफोर्ड 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। अभी विंडीज टीम को जीत हासिल करने के लिए 78 गेंदों में 164 रन और बनाने हैं।

  • 9:37 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    रोवमन पॉवेल 24 रन बनाकर हुए आउट

    वेस्टइंडीज की टीम को रांची में खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम के खिलाफ छठे ओवर की पहली गेंद पर तीसरा झटका रोवमन पॉवेल के रूप में 58 के स्कोर पर लगा है जो मंयक यादव की 149.5 किलोमीटर प्रतिघंटी की रफ्तार वाली गेंद पर 24 के निजी स्कोर पर बोल्ड हो गए।

  • 9:24 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    वेस्टइंडीज ने तीन ओवर्स में बनाए 31 रन

    भारतीय टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 250 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए तीन ओवर्स का खेल खत्म होने पर 2 विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं। शे होप 13 और रोवमन पॉवेल 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 8:53 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम ने 20 ओवर्स में बनाए 249 रन

    भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची के स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 250 रनों का स्कोर बनाया है। टीम इंडिया की तरफ से इस मैच में संजू सैमसन के बल्ले से जहां 82 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं ईशान किशन ने 43 जबकि तिलक वर्मा ने नाबाद 44 रनों की पारी खेली।

  • 8:39 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    18 ओवर्स में टीम इंडिया ने बनाए 215 रन

    भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 215 रन बना लिए थे। कप्तान श्रेयस अय्यर 34 और तिलक वर्मा 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 8:29 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    टीम इंडिया ने 16 ओवर्स में बनाए 178 रन

    वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर्स का खेल खत्म होने पर चार विकेट के नुकसान पर 178 रन बना लिए हैं, जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर 9 और तिलक वर्मा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 8:20 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    संजू सैमसन 82 रन बनाकर लौटे पवेलियन

    भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौथा झटका 162 के स्कोर पर संजू सैमसन के रूप में लगा है जो सेंचुरी बनाने से चूक गए। सैमसन इस मैच में 41 गेंदों में 82 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे।

  • 8:14 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    शिवम दुबे 7 रन बनाकर लौटे पवेलियन

    वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को तीसरा झटका 158 के स्कोर पर शिवम दुबे के रूप में लगा है, जिसमें वह 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर 7 के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। अब बल्लेबाजी करने मैदान पर कप्तान श्रेयस अय्यर उतरे हैं।

  • 8:11 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    टीम इंडिया ने 13 ओवर्स में बनाए 154 रन

    भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 154 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 81 और शिवम दुबे तीन रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 8:01 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    ईशान किशन 43 रन बनाकर लौटे पवेलियन

    वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को दूसरा झटका 12वें ओवर की पहली गेंद पर ईशान किशन के रूप में 139 के स्कोर पर लगा है, जो 43 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

  • 7:49 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    10 ओवर्स में टीम इंडिया ने बनाए 127 रन

    भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं, जिसमें संजू सैमसन 72 और ईशान किशन 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 7:38 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    8 ओवर्स में भारतीय टीम ने बनाए 94 रन

    भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 55 और ईशान किशन 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 7:31 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    संजू सैमसन ने पूरी की फिफ्टी

    वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में संजू सैमसन का बल्ले से कमाल देखने को मिल रहा है, जिसमें उन्होंने 21 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी करने के साथ 52 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया ने 6 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं।

  • 7:26 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम ने 5 ओवर्स में बनाए 64 रन

    भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर्स का खेल खत्म होने पर एक विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 42 और ईशान किशन एक रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 7:19 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    अभिषेक शर्मा 20 रन बनाकर हुए आउट

    भारतीय टीम को रांची टी20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर 42 के स्कोर पर पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा है, जो 20 रन बनाकर रोस्टन चेज का शिकार बने।

  • 7:08 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    पहले ओवर में भारतीय टीम ने बनाए 21 रन

    भारतीय क्रिकेट टीम दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 19 और संजू सैमसन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 6:59 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग में उतरे

    भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच में टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची के स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें विंडीज टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया की तरफ से ओपनिंग में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी मैदान पर उतर आई है।

  • 6:56 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    संजू सैमसन पर रहेंगी नजरें

    वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में संजू सैमसन बल्ले से कुछ खास कमाल करने में कामयाब नहीं हो सके थे, ऐसे में दूसरे मुकाबले में सभी की नजरें उनके ऊपर रहने वाली हैं।

  • 6:46 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    वेस्टइंडीज टीम की दूसरे टी20 मैच में प्लेइंग 11

    शे होप (विकेटकीपर, कप्तान), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ।

  • 6:39 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    भारतीय टीम की दूसरे टी20 मैच में प्लेइंग 11

    अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटीकपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव।

  • 6:34 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच में 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची के स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें विंडीज कप्तान शे होप ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लेने में बिल्कुल भी देर नहीं लगाई।

  • 6:21 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    वेस्टइंडीज का दूसरे टी20 मैच के लिए स्क्वाड

    शे होप (विकेटकीपर, कप्तान), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, अमीर जांगू, क्वेंटिन सैम्पसन।

  • 6:12 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    दूसरे टी20 मैच के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

    अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव।

  • 6:00 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    रांची में खेला जाएगा दूसरा टी20 मैच

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची के स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजरें इस मैच को भी जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त लेने पर रहने वाली हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।