1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली पहुंचते ही हिरासत में लिए गए कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास भी डिटेन

दिल्ली पहुंचते ही हिरासत में लिए गए कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास भी डिटेन

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Oct 10, 2026 10:55 am IST,  Updated : Oct 10, 2026 11:35 am IST

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दिपके के साथ उनके सहयोगियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

कॉकरोच पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके- India TV Hindi
कॉकरोच पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके Image Source : ANI

नई दिल्लीः मुंबई से दिल्ली पहुंचते ही कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर पहुंचते ही दिपके और उनके सहयोगियों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड की वैसे ही पुलिस विमान में घुस गई और अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया। 

बताया जा रहा है कि दिल्ली पहुंचते ही विमान के अंदर पुलिस की टीम दाख़िल हो गई। तीनों को समझाया गया लेकिन वो नहीं माने तो पुलिस ने विमान के अंदर से ही डिटेन कर लिया। पुलिस का कहना है कि कॉकरोच जनता पार्टी को प्रदर्शन करने के लिए इजाजत नहीं दी गई है। इसलिए वे जंतर-मंतर पर जाकर प्रदर्शन नहीं कर सकते।

दिपके बोले- मुझे गिरफ्तार कर लो

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के जवान उस विमान में दाखिल हुए जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली पहुंचे। यह फ़्लाइट IGI एयरपोर्ट पर उतरी। अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से कहा कि मैं यहां गिरफ़्तार होने आया हूं। मुझे गिरफ़्तार कीजिए। दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनसे कहा, "नहीं, यह गिरफ़्तारी नहीं है। कृपया सहयोग करें।"

यहां देखें वीडियो

दिल्ली में अलग-अलग इलाकों से हिरासत में लिए गए कई लोग

बता दें कि SIR और CEC के खिलाफ दिल्ली में घमासान मचा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज CJP जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करना चाहती है लेकिन दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके की किलेबंदी कर दी है। प्रदर्शन के लिए पहुंच रहे लोगों को पुलिस हिरासत में ले रही है। खबर लिखे जाने तक दिल्ली में 1500 से ज़्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। ये प्रदर्शनकारी अलग-अलग इलाकों से हिरासत में लिए गए हैं। 

दिल्ली की सभी सीमाएं सील की गई हैं। पैरामिलिट्री की  221 कंपनियां तैनात की गई हैं। 45 मेट्रो स्टेशन पर एंट्री एग्जिट बंद कर दिया गया है। जंतर मंतर को किले में तब्दील कर दिया गया है। दर्जनों मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। सड़कों पर कीलें लगाकर प्रोटेस्टर्स को रोकने की कोशिश की जा रही है। पूरी दिल्ली को छापनी बना दिया गया है।  

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, 30 से ज्यादा सड़कों पर डायवर्जन; बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग

CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में क्यों लगी इतनी पाबंदियां? पुलिस ने खुद बताया कारण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।