लंदन की सड़कों पर कैटरीना कैफ का स्टाइलिश अवतार, काले चश्मे में दिखाया स्वैग, लहराती जुल्फों में उलझा फैंस का दिल
लंदन की सड़कों पर कैटरीना कैफ का स्टाइलिश अवतार, काले चश्मे में दिखाया स्वैग, लहराती जुल्फों में उलझा फैंस का दिल
कैटरीना कैफ पिछले दिनों अपने बढ़े वजन को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं। एक इवेंट के दौरान कैटरीना को स्पॉट किया गया था, जिसके वीडियो-फोटो सामने आने के बाद लोगों ने उनके बढ़े वजन को लेकर उन पर भद्दे कमेंट किए थे।
Published : Oct 10, 2026 12:23 pm IST, Updated : Oct 10, 2026 12:23 pm IST
1/7Image Source : instagram/@katrinakaif
'मुंह तो बंद करो अंकल', शाहरुख खान स्टारर 'मैं हूं ना' का ये डायलॉग उन ट्रोल्स पर सटीक बैठता है, जिन्होंने पिछले दिनों बढ़े वजन को लेकर बॉलीवुड की बार्बी डॉल कैटरीना कैफ को ट्रोल करना शुरू कर दिया। हाल ही में कैटरीना कैफ अपने ब्यूटी ब्रांड के लंदन में एक साल पूरे होने पर एक इवेंट में पहुंचीं, जहां वह काफी स्टाइलिश और क्लासी लुक में नजर आईं।
2/7Image Source : instagram/@katrinakaif
कैटरीना ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्हें लंदन की सड़कों पर इतराते हुए पोज देते देखा जा सकता है। इस दौरान वह बेहद स्टाइलिश अवतार में नजर आईं और उनका ये अंदाज अब उनके फैंस के बीच सुर्खियों में हैं।
3/7Image Source : instagram/@katrinakaif
कैटरीना कैफ ने अपने ब्यूटी ब्रांड के लंदन में एक साल पूरे होने के मौके पर ब्राउन आउटफिट पहना था। उन्होंने सिर से लेकर पैर तक ब्राउन कलर में खुद को स्टाइल किया और ये लुक सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने तैयार किया था, जिसमें कैट बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
4/7Image Source : instagram/@katrinakaif
इस इवेंट के लिए कैटरीना ने 'टोटेम' का ब्राउन लुक कैरी किया था। उन्होंने सिंपल ब्लैक टॉप के ऊपर ब्राउन ओवरसाइज्ड स्ट्रक्चर्ड ब्लेजर, ब्राउन ड्रेप्ट ट्राउसर और ब्राउन शूज के साथ कैरी किया था।
5/7Image Source : instagram/@katrinakaif
ब्लैक सनग्लासेस और ब्राउन बूट्स के साथ कैटरीना ने अपने लुक को कम्प्लीट किया, जिसमें कैट बेहद क्लासी और खूबसूरत लग रही थीं। उनका ये लुक अब हर तरफ सुर्खियां बटोर रहा है। खासतौर पर उनके खूबसूरत बाल।
6/7Image Source : instagram/@katrinakaif
कैटरीना ने इवेंट में अपने बाल खुल ही रखे थे, जो उनकी कमर को छू रहे थे। ऐसे में कई सोशल मीडिया यूजर्स की नजर उनके खूबसूरत लंबे बालों पर टिक गई। कई लोगों ने कमेंट करते हुए उनके खूबसूरत, घने और लंबे बालों का राज भी पूछ लिया।
7/7Image Source : instagram/@katrinakaif
बता दें, इसी इवेंट के दौरान कैटरीना ने अपने वजन को लेकर शुरू हुई ट्रोलिंग पर भी अप्रत्यक्ष रूप से रिएक्शन दिया था। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से खुद से प्यार करने की नसीहत दी और अपनी चीयरलीडर खुद बनने की बात कही थी।