T20I में एक साल में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी, ईशान किशन टॉप पर
T20I में एक साल में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी, ईशान किशन टॉप पर
टी20 इंटरनेशनल में साल 2026 में भारतीय टीम की तरफ से किसी एक खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है तो वह ईशान किशन हैं, जिनका बल्ला वापसी के बाद से लगातार बोलते हुए दिखाई दिया है।
Published : Oct 10, 2026 02:32 pm IST, Updated : Oct 10, 2026 02:32 pm IST
1/6Image Source : PTI
टी20 इंटरनेशनल में पिछले एक दशक में भारतीय क्रिकेट टीम का दबदबा पूरी तरह से देखने को मिला है, जिसका एक बड़ा कारण युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन करना जिसमें वह बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं, ऐसे में हम आपको एक साल में भारतीय टीम की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बाउंड्री यानी चौके लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : PTI
ईशान किशन जिनको लेकर साल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिली है वह इस लिस्ट में पहली पोजीशन पर काबिज हैं। ईशान किशन का बल्ला साल 2026 में स्क्वाड में वापसी के बाद जमकर बोलते हुए दिखाई दिया है और उन्होंने 31 मैचों में खेलते हुए 38.75 के औसत से जहां 1085 रन बनाए हैं तो वहीं उनके बल्ले से 113 बाउंड्री देखने को मिली हैं।
3/6Image Source : AP
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से टीम इंडिया के स्क्वाड से बाहर चल रहे हैं वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। सूर्यकुमार यादव का साल 2022 में टी20 इंटरनेशनल में बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने 31 मैचों में 46.56 के औसत से 1164 रन बनाए थे और इस दौरान सूर्या ने 106 बाउंड्री लगाई थी।
4/6Image Source : ANI
टी20 क्रिकेट में मौजूदा समय में खतरनाक ओपनिंग बल्लेबाजों में गिने जाने वाले भारतीय टीम के धाकड़ खिलाड़ी अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं, जिसमें उनका साल 2025 में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला था। अभिषेक शर्मा ने साल 2025 में 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 42.95 के औसत से 859 रन बनाए थे, तो वहीं 85 बाउंड्री लगाई थी।
5/6Image Source : AP
अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में चौथे पायदान पर भी काबिज हैं, जिसमें उन्होंने अपने साल 2025 के प्रदर्शन को साल 2026 में भी जारी रखा हुआ है। अभिषेक शर्मा ने साल 2026 में अब तक 31 टी20 इंटरनेशनल मैचों में खेलते हुए 28.4 के औसत से 852 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 83 बाउंड्री देखने को मिली हैं।
6/6Image Source : AFP
विराट कोहली जिनकी गिनती वर्ल्ड क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में की जाती है, वह इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं। कोहली का साल 2016 में टी20 इंटरनेशनल में बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन दखने को मिला था, जिसमें उन्होंने 15 मैचों में खेलते हुए जहां 106.83 के औसत से 641 रन बनाए थे तो वहीं 70 बाउंड्री लगाई थी।