1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तिलक वर्मा ने टी20 क्रिकेट में किया गजब का कारनामा, 5000 रन पूरे करते हुए यह कमाल करने वाले बने पहले खिलाड़ी

तिलक वर्मा ने टी20 क्रिकेट में किया गजब का कारनामा, 5000 रन पूरे करते हुए यह कमाल करने वाले बने पहले खिलाड़ी

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 10, 2026 12:54 pm IST,  Updated : Oct 10, 2026 12:54 pm IST

भारतीय टीम को भले ही वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इस मैच में तिलक वर्मा ने अपनी नाबाद 44 रनों की पारी के दम पर एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जो उनसे पहले टी20 क्रिकेट में कोई भी बल्लेबाज करने में कामयाब नहीं हो सका था।

Tilak Varma- India TV Hindi
तिलक वर्मा Image Source : PTI

रांची के स्टेडियम में खेले गए भारत और वेस्टइंडीज के बीच में टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा के बल्ले से 18 गेंदों में 44 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली जिसके दम पर उन्होंने एक ऐसा कारनामा कर दिया जो उनसे पहले टी20 क्रिकेट में कोई भी दूसरा खिलाड़ी करने में कामयाब नहीं हो सका था। तिलक वर्मा ने अपनी इस पारी के दम पर टी20 क्रिकेट में अपने 5000 रनों का आंकड़ा भी पूरा कर लिया जिसमें वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले सिर्फ पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जो 40 से अधिक के औसत और 140 प्लस के स्ट्राइक रेट के साथ पूरा करने में कामयाब हुए हैं।

तिलक ने 175वें टी20 मैच में पूरे किए 5000 टी20 रन

टी20 क्रिकेट में तिलक वर्मा की गिनती मैच फिनिशर खिलाड़ी के तौर पर की जाती है जिसमें अभी तक उन्होंने इस भूमिका काफी बखूबी अंजाम दिया है। तिलक वर्मा ने टी20 क्रिकेट में अपने 5000 रनों का आंकड़ा अपने 175वें मैच में पूरा किया जिसमें उन्होंने 166 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 41.57 के औसत से 5031 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 5 शतकीय और 30 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। इस दौरान तिलक वर्मा के स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो वह 145.36 का देखने को मिला है।

कोहली को तिलक ने छोड़ा पीछे

भारतीय खिलाड़ी के रूप में टी20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 5000 रनों का आंकड़ा पूरा करने के मामले में तिलक वर्मा ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें वह इस मामले में 5वें सबसे तेज खिलाड़ी बने हैं। तिलक वर्मा ने जहां 166वीं पारी में अपने 5000 रन पूरे किए तो वहीं विराट कोहली ने उनसे एक पारी अधिक यानी 167 पारियों में टी20 क्रिकेट में अपने पांच हजार रनों का आंकड़ा पूरा किया था। इस लिस्ट में पहले नंबर पर केएल राहुल का नाम है जिन्होंने 143 पारियों में अपने 5000 रनों का आंकड़ा टी20 क्रिकेट में पूरा किया था।

टी20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 5000 रन पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ी

  • केएल राहुल - 143 पारी
  • रुतुराज गायकवाड - 145 पारी
  • शुभमन गिल - 154 पारी
  • अभिषेक शर्मा - 165 पारी
  • तिलक वर्मा - 166 पारी
  • विराट कोहली - 167 पारी

ये भी पढ़ें

ईशान किशन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, T20I में एक साल में 50 से अधिक छक्के लगाने वाले बने सिर्फ तीसरे भारतीय

शे होप ने जीत के बाद शुभमन गिल को दिया जवाब, सोशल मीडिया पर 250? Cool कैप्शन के साथ फोटो किया पोस्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।