1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. बड़ी खबर, सोनम वांगचुक ने सरकार को दी चेतावनी, कहा- "मैं अनशन या पदयात्रा पर विचार करूंगा"

बड़ी खबर, सोनम वांगचुक ने सरकार को दी चेतावनी, कहा- "मैं अनशन या पदयात्रा पर विचार करूंगा"

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 10, 2026 07:44 pm IST,  Updated : Oct 10, 2026 07:58 pm IST

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन को लेकर अपना एक वीडियो जारी किया है और सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने ये भी कहा है कि ऐसा लग रहा है कि कोई अघोषित इमरजेंसी देश में लगी हुई है।

Sonam Wangchuk- India TV Hindi
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक Image Source : X@WANGCHUK66

नई दिल्ली: लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सरकार को चेतावनी देते हुए एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन के मद्देनजर ये वीडियो पोस्ट किया है और कहा है कि भारत अघोषित इमरजेंसी की स्थिति में है।

क्या चेतावनी दी?

सोनम वांगचुक ने कहा, "कुछ देर पहले वापस आने पर मुझे पता चला कि आज दिल्ली में बहुत सारी गिरफ्तारियां हुई हैं। जिसमें छात्र नेता, युवा नेता, वकील, पत्रकार और सांसद शामिल हैं। कल जब मैंने आप लोगों को संदेश दिया था कि आज के प्रदर्शनों में शांति और एकता बनाए रखें। मेरा मानना था कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति तो दी ही जाएगी।"

सोनम वांगचुक ने कहा, "अब लग रहा है कि कोई अघोषित इमरजेंसी देश में लगी हुई है। मैं इस बात की कड़ी निंदा करता हूं। सरकार से निवेदन करता हूं कि ये सब गिरफ्तारियां खत्म कर दी जाएं आज शाम तक और मामलों को सुलझाया जाए। अगर अगले 24 घंटों में गिरफ्तारियां नहीं हटाई गईं तो मैं भी एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर विचार करने के लिए मजबूर हो जाऊंगा। फिर चाहें वो एक धरना हो या अनशन हो या पद यात्रा हो। लेह में हो या दिल्ली में हो।"

सोनम वांगचुक ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि उससे पहले ही सरकार मसलों को बातचीत से सुलझाएगी और हमें ऐसा कोई कदम उठाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जय हिंद।"

दिल्ली में एसआईआर और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर हुआ प्रदर्शन

गौरतलब है कि दिल्ली में आज एसआईआर के खिलाफ और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ। इस मौके पर दिल्ली की अलग-अलग लोकेशनों पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) समर्थकों को हिरासत में लिया गया।  पुलिस ने सीजेपी के लीडर अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले चुकी है। 

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, CJP के CEC-विरोधी विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने 7,000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया।  दिल्ली पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर प्रदर्शनकारियों को डिटेन किया है और खबर है कि इस दौरान राइट विंग और लेफ्ट विंग के प्रदर्शनकारी आपस में भी भिड़े हैं। 

अगर आप ये जानना चाहते हैं कि CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट में ममता बनर्जी के साथ और कौन-कौन से नेता हिरासत में लिए गए? तो उसे यहां क्लिक करके जान सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

'हारने पर चुनाव को धांधली बताना सही नहीं', चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे 124 पूर्व अफसर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।