1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. फ्लाइट में अभिजीत दिपके और उनके साथियों को महिला ने कहा- 'Shame on You', वीडियो आया सामने

फ्लाइट में अभिजीत दिपके और उनके साथियों को महिला ने कहा- 'Shame on You', वीडियो आया सामने

 Written By: Amar Deep
 Published : Oct 10, 2026 02:57 pm IST,  Updated : Oct 10, 2026 03:06 pm IST

अभिजीत दिपके जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे, तभी उन्हें विमान के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान एक महिला यात्री ने अभिजीत दिपके और उनके साथियों को 'Shame on You' कहा।

दिपके और साथियों के साथ महिला की बहस।- India TV Hindi
दिपके और साथियों के साथ महिला की बहस। Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से आज दिल्ली में प्रदर्शन बुलाया गया था। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली थी। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अभिजीत दिपके जैसे ही दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे, तभी उन्हें विमान के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने विमान के अंदर से ही अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, और सौरव दास को डिटेन किया। वहीं इस दौरान विमान में बैठे एक पैसेंजर ने 'Shame on You' कहकर सीजेपी नेताओं के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

हिरासत में CJP की टॉप लीडरशिप

सीजेपी की टॉप लीडरशिप पुलिस की हिरासत में है। हज़ारों कार्यकर्ताओं को भी डिटेन किया गया है। पुलिस सबको पकड़-पकड़ कर बसों में भरकर डिटेन कर रही है। कुछ जगहों से बवाल की भी तस्वीरें आईं। पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ रहा है। मगर प्रदर्शनकारियों को अब तक कंट्रोल में रखा गया है। सिर्फ़ दिल्ली ही नहीं, मुंबई, अहमदाबाद, श्रीनगर, लखनऊ और चंडीगढ़ समेत कई शहरों में छिटपुट प्रोटेस्ट देखने को मिल रहे हैं।

दिल्ली में भारी सुरक्षा बल तैनात

ऐसा लगा था कि प्रदर्शनकारी फिर से दिल्ली में बवाल काटेंगे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने ऐसा प्लान बनाया कि प्रदर्शनकारी एक जगह जमा हो ही नहीं पा रहे। जो जहां है, वहीं से डिटेन कर लिया जा रहा है। कुछ ग्रुप जंतर-मंतर की तरफ जाने की कोशिश जरूर कर रहे हैं, लेकिन इतना सख़्त पहरा है कि प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर को देख भी नहीं पा रहे। सिक्योरिटी फोर्सेज़ की ऐसी जबरदस्त तैनाती है, जैसी आज से पहले दिल्ली में कभी नहीं देखी गई। पुलिस के जवान तो हैं ही, ऊपर से BSF, ITBP, RAF, CRPF समेत कई फोर्सेज़ को तैनात किया गया है। कुल मिलाकर इनकी संख्या 26 हज़ार से ज़्यादा है। 

दिल्ली का चप्पा-चप्पा सील

दिल्ली का चप्पा-चप्पा सील है। कॉकरोच जनता पार्टी ने गदर का जो प्लान बनाया था, उसे पुलिस और सिक्योरिटी फोर्सेज़ ने बड़ी समझदारी से फेल किया। ना किसी को लाठी मारी और ना कोई उठापटक हुई। क़िलेबंदी ऐसी की गई कि प्रदर्शनकारियों को इकट्ठा होने का मौका ही नहीं दिया गया। प्रोटेस्टर्स छोटे-छोटे ग्रुप में निकल रहे हैं। नारेबाज़ी भी हो रही है, जंतर-मंतर की तरफ़ बढ़ने की कोशिश भी हो रही है, लेकिन कदम-कदम पर बैरिकेडिंग है। प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स तोड़ भी नहीं पा रहे हैं। क्योंकि कई बैरिकेड्स को आपस में जोड़ दिया गया है, जमीन से फिक्स कर दिया गया है और जंजीरों से बांध दिया गया है। मतलब पूरी ताक़त लगा भी दें, तो भी ये टस से मस नहीं हो सकते। 

यह भी पढ़ें-

'विदेशी ताकतों के इशारे पर देश को अस्थिर करने की कोशिश', नितिन नवीन ने विपक्ष पर लगाया आरोप, बोले- 'देशभक्त मंसूबों को नाकाम कर देंगे'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।