'कौन होनार करोड़पति' में माधुरी दीक्षित ने अपनी एक फिल्म की शूटिंग से जुड़ी एक मजेदार याद शेयर की। उन्होंने एक ऐसे डायरेक्टर के बारे में बताया जो अक्सर शूटिंग के दौरान बहुत ज्यादा इमोशनल हो जाते थे। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे सीन समझाते समय वे भावुक हो जाते थे और शॉट के दौरान रोने भी लगते थे, जिससे उनका ध्यान भटक जाता था। उनके इस किस्से को सुनकर शो में गेस्ट के तौर पर आईं सोनाली बेंद्रे हैरान रह गईं। इस दौरान दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए किस्सों और अपनी सेहत से जुड़ी बातों पर भी चर्चा की। हाल ही में माधुरी दीक्षित कौन बनेगा करोड़पति में नजर आई थीं।
माधुरी दीक्षित का यादगार किस्सा
'कौन होनार करोड़पति' में बातचीत के दौरान हॉट सीट पर बैठीं सोनाली बेंद्रे ने माधुरी दीक्षित से पूछा, क्या आपको किसी ऐसी फिल्म को लेकर पछतावा है जो आपने की हो?' जवाब में 'हम आपके हैं कौन..!', 'दिल तो पागल है' और 'देवदास' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर एक्ट्रेस ने एक ऐसे डायरेक्टर के साथ काम करने का जिक्र किया, जिनका इमोशनल अंदाज शूटिंग के अनुभव को मुश्किल बना देता था। मराठी में बात करते हुए, माधुरी ने फिल्ममेकर को हाई-वोल्टेज इंसान बताया जो हर सीन को उसी तेजी और जोश के साथ करते थे। उन्होंने बताया कि वे अक्सर सीन में इमोशन को धीरे-धीरे बढ़ाने का सुझाव देती थीं, लेकिन डायरेक्टर अपनी ही मर्जी से काम करने पर अड़े रहते थे। उन्होंने कहा, 'एक फिल्म में काम करते समय थोड़ी मुश्किल हुई, क्योंकि डायरेक्टर थोड़े हाई-वोल्टेज इंसान थे। हर सीन उसी लेवल से शुरू होता था।'
माधुरी दीक्षित ने बताया ट्रॉली पर बैठ रो रहे थे डायरेक्टर
सोनाली: क्या आपको कभी कोई फिल्म करने का पछतावा हुआ है?
माधुरी: एक फिल्म ऐसी थी, जिसमें मुझे थोड़ी परेशानी हुई थी, क्योंकि उसके डायरेक्टर बहुत ही ज्यादा इमोशनल और हाई-वोल्टेज किस्म के इंसान थे।
सोनाली: कौन? कौन थे वो? बताइए न!
माधुरी: मैं उनका नाम नहीं बताऊंगी! हर सीन की शुरुआत ही इतनी ज्यादा इंटेंसिटी के साथ होती थी। मैं बार-बार कहती थी कि हमें उस लेवल तक धीरे-धीरे, स्टेप बाय स्टेप पहुंचना चाहिए। लेकिन डायरेक्टर कहते थे, नहीं, नहीं, नहीं! ऐसे नहीं! कई बार ऐसा होता था कि वह मुझे कोई सीन समझाते-समझाते अचानक वहां से चले जाते थे, क्योंकि वह खुद ही इमोशनल हो जाते थे। मैं सोचती थी 'ये कहां चले गए?' फिर देखती थी कि वह टेबल के नीचे बैठकर रो रहे हैं!
सोनाली: नहीं! क्या आप सच कह रही हैं?
माधुरी: वह सच में रोने लगते थे! एक बार मैं ट्रॉली शॉट कर रही थी और मेरा डायलॉग था, 'तुमने ऐसा क्यों किया?' टेक के दौरान मुझे किसी के सिसकने की आवाज सुनाई दी। मैंने सोचा, 'ये क्या हो रहा है?' उनकी आवाज से मेरा ध्यान भटक रहा था, इसलिए मैंने पलटकर देखा तो पता चला कि मेरे डायरेक्टर ट्रॉली पर बैठे हुए रो रहे थे!
माधुरी का किस्सा सुनकर सोनाली बेंद्रे रह गईं हैरान
जब माधुरी ने यह किस्सा सुनाया तो सोनाली अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। हैरानी जताते हुए उन्होंने पूछा, 'क्या आप सच कह रही हैं? क्या आप सीरियस हैं?' माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो कई दशकों के अपने करियर में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और डांस के लिए जानी जाती हैं। अब वह जल्द ही 'कोण होणार करोडपती' शो को होस्ट करने वाली हैं।
ये भी पढ़ें - 'चंद्रमुखी' बनकर KBC में छाईं माधुरी दीक्षित, तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए अमिताभ बच्चन, बोले- 'क्या बात है'