पिछले कुछ हफ्तों से मिस्टर फैसू यानी फैसल शेख की जल्द शादी होने की खबरें आ रही थीं। सोशल मीडिया पर एक शादी का कार्ड भी वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि कंटेंट क्रिएटर और रियलिटी शो स्टार तान्या नाम की लड़की से शादी कर रहे हैं। अब आखिरकार शनिवार को फैसल शेख ने शादी कर ली और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस को इसकी खूबसूरत झलक भी दिखाई। उनका निकाह सऊदी अरब के मदीना शहर में हुआ। टिकटॉक से मशहूर हुए मिस्टर फैसू ने अपनी पत्नी का चेहरा भी दिखा दिया है। सोशल मीडिया पर फैसू के निकाह की तस्वीरें छाई हुई हैं।
फैसल शेख ने मदीना में पढ़ा निकाह
मिस्टर फैसू ने शादी की कई तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, 'और हमने तुम्हें जोड़ों में बनाया' | कुरान 78:8 अल्हम्दुलिल्लाह, एक सपना सच हो गया। मदीना के खूबसूरत शहर में पूरे परिवार की मौजूदगी में निकाह हुआ। यह एक ऐसा आशीर्वाद है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।' कंटेंट क्रिएटर ने आगे लिखा, 'जब हम साथ में इस खूबसूरत सफर की शुरुआत कर रहे हैं तो हमें अपनी दुआओं में याद रखिएगा। अल्लाह हमारी शादी को ढेर सारे प्यार और बरकत से नवाजे। आमीन।'
फैंस और सेलेब्रिटीज ने फैसू को बधाई दी
फैसू की पत्नी के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन शादी की तस्वीरों में यह जोड़ा वाकई बहुत शानदार लग रहा है। कई सेलेब्रिटीज ने पोस्ट पर कमेंट करके मिस्टर फैसू को बधाई दी। 'लॉक अप: सच या सजा' की विनर श्रेया कालरा ने कमेंट किया, 'मुबारक हो।' एक्ट्रेस आयशा खान ने लिखा, 'मुबारक।'
मिस्टर फैसू कौन हैं?
मिस्टर फैसू यानी फैसल शेख लॉकडाउन के दौरान टिकटॉक पर अपने वीडियो वायरल होने के बाद मशहूर हुए। बाद में वे एक जाने-माने कंटेंट क्रिएटर बन गए और अभी इंस्टाग्राम पर उनके 33.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। एक कंटेंट क्रिएटर बनने के बाद उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी', 'झलक दिखला जा 10' और 'द 50' जैसे रियलिटी शो में हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें - The 50 winner: क्या शिव ठाकरे जीतेंगे 'द फिफ्टी'? यूजर्स ने बताया विनर, फैसल शेख को देंगे मात