1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. The 50 Grand Finale: कब होगा 'द फिफ्टी' का ग्रैंड फिनाले? टॉप 4 फाइनलिस्ट का हुआ खुलासा

The 50 Grand Finale: कब होगा 'द फिफ्टी' का ग्रैंड फिनाले? टॉप 4 फाइनलिस्ट का हुआ खुलासा

 Published : Mar 17, 2026 06:00 am IST,  Updated : Mar 17, 2026 06:00 am IST

The 50 Grand Finale: 'द फिफ्टी' का ग्रैंड फिनाले 22 मार्च, 2026 (रविवार) को होने वाला है। साथ ही इसके टॉप 4 फाइनलिस्ट के नाम का भी खुलासा हो चुका है।

the 50- India TV Hindi
द फिफ्टी Image Source : INSTAGRAM/@THE50DIARIES

The 50 के फिनाले में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। इस भारतीय रियलिटी गेम शो में इस वक्त काफी मसाला देखने को मिल रहा है। सीजन 1 का ये आखिरी हफ्ता चल रहा है, जिसमें विजेता बनने के लिए कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। 'द फिफ्टी' के ग्रैंड फिनाले से कुछ दिन पहले इसके टॉप 4 फाइनलिस्ट के नाम का भी खुलासा हो चुका है। अब सारी जंग इन्हीं 4 कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ी जाने वाली है। इनमें से जैसे ही कोई दो बाहर हुआ तो शो के अपने टॉप 2 दावेदार मिल जाएंगे। इस बीच आपको बताते हैं कि द 50 का ग्रैंड फिनाले कब और कितने बजे से शुरू होने वाला है और विनर को इनाम में कितनी राशि मिलेगी?

'द फिफ्टी' के विजेता की घोषणा कब होगी?

'The 50' का ग्रैंड फिनाले 22 मार्च 2026 को जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर दिखाया जाएगा। 'द फिफ्टी' ग्रैंड फिनाले की डेट का ऐलान फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल के लेटेस्ट व्लॉग में दिया था, जिसमें उनके साथ फैसू भी नजर आए। इस रियलिटी कॉम्पिटिशन शो की शुरुआत 1 फरवरी, 2026 को हुई थी। इसमें 50 मशहूर कंटेस्टेंट एक आलीशान एस्टेट के अंदर रणनीतिक चुनौतियों और एलिमिनेशन राउंड में एक-दूसरे से मुकाबला करते हैं। फिनाले एपिसोड की शूटिंग फरवरी की शुरुआत में मुंबई में ही हो गई थी, लेकिन विजेता का नाम 22 मार्च को टेलीकास्ट के दौरान ही आधिकारिक तौर पर बताया जाएगा, ताकि दर्शकों के बीच सस्पेंस बना रहे।

The 50 के टॉप 4 फाइनलिस्ट

इस शो में रणनीति, सोशल गेमप्ले और एलिमिनेशन पर आधारित चुनौतियों का मेल देखने को मिला है। इसमें जीतने वाला कंटेस्टेंट अपने किसी एक फैन को लगभग 50 लाख का नकद इनाम जीतने में मदद करता है। हफ्तों तक चले खतरनाक टास्क, गठबंधनों और एलिमिनेशन के बाद यह मुकाबला अब कुछ चुनिंदा फाइनलिस्ट तक सिमट गया है, जिसके टॉप 4 फाइनलिस्ट शिव ठाकरे, रजत दलाल, फैसल शेख (मिस्टर फैसु) और इमोर्टल काका हैं। अब फाइनल चुनौती में ट्रॉफी के लिए इन 4 धुरंधर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है।

ये भी पढे़ं-

The 50 फिनाले से पहले फराह खान का करोड़पति यूट्यूबर को मिला सपोर्ट, बताया सबसे मजबूत कंटेस्टेंट, बोलीं- 'इसे वोट करूंगी'

2021 की धांसू सस्पेंस थ्रिलर फिल्म, 2 घंटा 16 मिनट में भी नहीं पकड़ पाएंगे कातिल, देख हो जाएगी सिट्टी-पिट्टी गुम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन