The 50 फिनाले से पहले फराह खान का करोड़पति यूट्यूबर को मिला सपोर्ट, बताया कौन है मजबूत कंटेस्टेंट?
The 50 फिनाले से पहले फराह खान का करोड़पति यूट्यूबर को मिला सपोर्ट, बताया कौन है मजबूत कंटेस्टेंट?
फराह खान ने 'द 50' के फिनाले से पहले फैसल शेख को विजेता बताते हुए कहा कि वह मिस्टर फैसु को सपोर्ट कर रही हैं। शो के टॉप 4 फाइनलिस्ट के नाम का भी खुलासा हो चुका है।
Published : Mar 16, 2026 08:55 pm IST, Updated : Mar 16, 2026 08:55 pm IST
1/6Image Source : Screen grab from Farah Khan YT
रियलिटी गेम शो 'द 50' इस हफ्ते अपने फिनाले के लिए तैयार है। शो के टॉप 4 फाइनलिस्ट शिव ठाकरे, रजत दलाल, फैसल शेख (मिस्टर फैसू) और इम्मोर्टल काका हैं। कोरियोग्राफर-फिल्ममेकर फराह खान ने अब विनर के लिए अपनी पसंद चुन ली है और वो हैं फैसू।
2/6Image Source : Screen grab from Farah Khan YT
फराह ने अपने यूट्यूब चैनल पर लेटेस्ट व्लॉग शेयर किया, जिसके लिए वह फैसू के मुंबई वाले घर गईं। चैट के दौरान, फराह ने अपने दर्शकों को बताया कि भले ही फिनाले शूट हो चुका है, लेकिन विनर का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। फिर भी उन्होंने अपनी तरफ से विजेता की घोषणा कर दी है। साथ ही करोड़पति यूट्यूबर फैसल शेख के गेम की तारीफ भी की और उन्हें सपोर्ट करने का कारण भी बताया।
3/6Image Source : Screen grab from Farah Khan YT
फराह खान अपने नए यूट्यूब व्लॉग में कहा, 'फिनाले में हमको पता नहीं है कि कौन जीत रहा है, लेकिन मेरा वोट फैसू को जा रहा है। क्योंकि सच में बोलूं, तूने सबसे अच्छे से खेला है, प्यार से खेला है, तमीज से खेला है और तू सारे टास्क जीत भी रहा था।'
4/6Image Source : Screen grab from Farah Khan YT
फराह फैसू की मां से भी मिलीं और उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि फैसू बहुत अच्छा बिहेव करता है और एक नेक दिल इंसान है, ये क्वालिटी उन्हें सबसे ज्यादा पसंद हैं। इसी दौरान फराह खान ने द 50 के फिनाले के बारे में भी अपडेट दी और बताया कि विनर के नाम का ऐलान कब होने वाला है।
5/6Image Source : Screen grab from Farah Khan YT
फराह खान ने फैसल शेख से बात करते हुए, खुलासा किया कि 'द 50' का ग्रैंड फिनाले 22 मार्च को प्रसारित होगा, जो आप ओटीटी पर जियोहॉटस्टार पर और रियलिटी शो रात 10:30 बजे से टीवी चैनल कलर्स पर पर देख सकते हैं। द फिफ्टी में 50 कंटेस्टेंट्स थे, जिसके बीच शो जीतने के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। अब 'The 50' के टॉप 4 फाइनलिस्ट शिव ठाकरे, रजत दलाल, फैसल शेख (मिस्टर फैसु) और इमोर्टल काका हैं।
6/6Image Source : Screen grab from Farah Khan YT
फैसल शेख, जिन्हें 'मिस्टर फैसु' के नाम से जाना जाता है। वे मुंबई के एक जाने-माने भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, एक्टर और मॉडल हैं। उन्हें TikTok के जरिए जबरदस्त शोहरत मिली और अब वे इंस्टाग्राम के एक टॉप क्रिएटर हैं। वे अपने स्टाइलिश कंटेंट, एक्टिंग रोल्स और रियलिटी शो में अपनी मौजूदगी के लिए जाने जाते हैं, जिनमें 'खतरों के खिलाड़ी 12' भी शामिल है।