1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 29 साल के मिस्ट्री स्पिनर की हुई टीम में एंट्री, ODI ट्राई सीरीज के लिए हुआ स्क्वॉड का ऐलान

29 साल के मिस्ट्री स्पिनर की हुई टीम में एंट्री, ODI ट्राई सीरीज के लिए हुआ स्क्वॉड का ऐलान

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 10, 2026 05:39 pm IST,  Updated : Oct 10, 2026 05:39 pm IST

17 अक्टूबर से अबू धाबी में शुरू होने वाली वनडे ट्राई सीरीज के लिए बांग्लादेश ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में बांग्लादेश के अलावा अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे की टीमें भी हिस्सा लेंगी।

Bangladesh Cricket team- India TV Hindi
बांग्लादेश क्रिकेट टीम Image Source : AFP

आगामी वनडे ट्राई सीरीज के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने 16 खिलाड़ियों की अपनी वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। इस ट्राई सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम में 29 साल के मिस्ट्री स्पिनर एलिस अल इस्लाम को भी जगह मिली है। इस सीरीज में बांग्लादेश के अलावा अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे की टीमें भी हिस्सा लेंगी, जिसकी शुरुआत 17 अक्टूबर से अबू धाबी में होने जा रही है। टीम में एलिस के अलावा लिटन दास, मुस्तफिजुर रहमान और हसन महमूद जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की भी दोबारा वापसी हुई है।

एशिया कप में एलिस अल इस्लाम ने किया था डेब्यू

एलिस ने एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इस ऑफ-स्पिनर गेंदबाज ने अपने 19 लिस्ट-ए मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 17.05 की बेहतरीन औसत और 4.05 की किफायती इकॉनमी रेट से कुल 35 विकेट झटके हैं, जिसमें एक बार पारी में 5 विकेट लेना भी शामिल है। एशियन गेम्स में बांग्लादेश की टीम को ब्रॉन्ज मेडल मैच में श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। नजमुल हसन शांतो जो चोट की वजह से एशियन गेम्स से बाहर हुए थे उनकी इस टीम में वापसी हुई है।

दो खिलाड़ियों को किया गया टीम से बाहर

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने वाली पुरानी वनडे टीम से परवेज हुसैन और मोहम्मद सैफुद्दीन को इस बार बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा, तेज गेंदबाज नाहिद राणा को चोट के कारण इस ट्राई सीरीज के लिए नहीं चुना गया है, क्योंकि इसी चोट की वजह से वह बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच चल रही एकमात्र टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।

टीम सिलेक्शन को लेकर हबीबुल बशर ने क्या कहा?

चीफ सिलेक्टर हबीबुल बशर ने टीम सिलेक्शन को लेकर कहा कि नाहिद राणा अभी चोटिल हैं और अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं, इसलिए उन्हें इस सीरीज में नहीं चुना गया। वहीं, एलिस अल इस्लाम के बारे में उन्होंने कहा कि टीम को बीच के ओवरों में विकेट निकालने वाले गेंदबाज की जरूरत थी और एलिस ने साउथ अफ्रीका में 'बांग्लादेश ए' के दौरे पर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। इसी वजह से उन्हें इस टीम में जगह मिली है।

ODI ट्राई सीरीज के लिए बांग्लादेश का स्क्वॉड

लिटन दास (कप्तान), तौहीद हृदोय (उप कप्तान), तंजीद हसन, सैफ हसन, सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो, मुसादेक हुसैन सैकत, मेहदी हसन मिराज, काजी नुरुल हसन सोहन, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शोरिफुल इस्लाम, अलीस अल इस्लाम

ट्राई सीरीज का शेड्यूल

  • 17 अक्टूबर - बांग्लादेश बनाम ज़िम्बाब्वे, अबू धाबी
  • 19 अक्टूबर - अफ़गानिस्तान बनाम ज़िम्बाब्वे, अबू धाबी
  • 21 अक्टूबर - अफ़गानिस्तान बनाम बांग्लादेश, शारजाह
  • 23 अक्टूबर - फाइनल, शारजाह

यह भी पढ़ें

दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए गुड न्यूज, जोश इंगलिस की टेस्ट टीम में होगी वापसी

9 साल का इंतजार डरबन में हुआ खत्म, 2017 के बाद मैट रेनशॉ के बल्ले से आया शानदार शतक

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।